Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुंबई से बॉलीवुड को कोई नहीं हटा सकता : चंद्रकांत पाटिल - Sabguru News
होम Headlines मुंबई से बॉलीवुड को कोई नहीं हटा सकता : चंद्रकांत पाटिल

मुंबई से बॉलीवुड को कोई नहीं हटा सकता : चंद्रकांत पाटिल

0
मुंबई से बॉलीवुड को कोई नहीं हटा सकता : चंद्रकांत पाटिल

कोल्हापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि कोई भी मुंबई से बॉलीवुड को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं कर सकता।

पाटिल मंगलवार को विधान परिषद के लिए हो रहे चुनाव के लिए मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। पाटिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई से बॉलीवुड को उत्तर प्रदेश ले जाने के बयान के संबंध में कहा कि बॉलीवुड को मुंबई से बाहर कोई नहीं ले जा सकता।

पाटिल ने कहा कि जो सुविधा मुंबई में उपलब्ध है, ऐसी सुविधा और कहीं उपलब्ध नहीं है। मुंबई में पिछले कई वर्षों से फिल्में बन रही हैं और यहां पर कलाकारों, स्टूडियो समेत सभी आवश्यक साधन उपलब्ध है, इसलिए बॉलीवुड को मुंबई से कहीं अन्य नहीं ले जाया जा सकता।

पाटिल ने कहा कि भाजपा राज्य विधान परिषद की सभी सीटों पर विजय दर्ज करेगी। इस चुनाव के बाद भाजपा राज्य के विधान परिषद में बहुमत के समीप पहुंच जाएगी।