
नई दिल्ली। अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, फराह खान, हेमा मालिनी और ऋतिक रोशन समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने गुरुवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।
अक्षय कुमार ने कहा कि होली आपके जीवन में और रंगों को जोड़े। आप सभी को शुभ होली और नवरोज मुबारक। ऋतिक रोशन ने कहा कि होली की भावना और रंग आपको खुशी, शांति और प्रेम से भर दें। होली मुबारक।
माधुरी दीक्षित ने कहा कि इस होली चलिए हम सभी के लिए एक रंगीन दुनिया को चित्रित करने का प्रयास करें। सुरक्षित रहें, जिम्मेदारी के साथ आनंद लें।
फराह खान ने कहा कि आप सभी को होली की शुभकामनाएं। होली का रंग आपके के जीवन में खुशियां लाएं और सारी इच्छाएं पूरी हों। हर्षोल्लास का दिन है। अभिनेत्री हेमामालिनी ने कहा कि सभी को होली की मुबारकबाद।