Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बॉलीवुड NRI का किरदार निभायेंगे माचो मैन विद्युत जामवाल
होम Entertainment Bollywood बॉलीवुड: NRI का किरदार निभायेंगे माचो मैन विद्युत जामवाल

बॉलीवुड: NRI का किरदार निभायेंगे माचो मैन विद्युत जामवाल

0
बॉलीवुड: NRI का किरदार निभायेंगे माचो मैन विद्युत जामवाल
Bollywood Macho Man Vidyut Jammwal to play NRI roll
Bollywood Macho Man Vidyut Jammwal to play NRI roll
Bollywood Macho Man Vidyut Jammwal to play NRI roll

मुंबई. बॉलीवुड के माचो मैन विद्युत जामवाल अपनी आने वाली फिल्म में NRI का किरदार निभाते नजर आयेंगे।
बॉलीवुड में चर्चा है कि महेश मांजरेकर फिल्म ‘वास्तव’ की पटकथा से मिलती-झुलती एक एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका के लिये विद्युत जामवाल का चयन किया गया है।

वर्ष 1999 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘वास्तव’ में संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभायी थी। बताया जा रहा है कि फिल्म में विद्युत एक NRI की भूमिका में नजर आएंगे। जो मुंबई आता है और अपने आप को मुश्किल परिस्थितियों में घिरा हुआ पाता है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी।

बताया जा रहा है कि नसीरुद्दीन शाह, अमोल पालेकर और प्रतीक बब्बर भी फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के लिये अभी बातचीत चल रही है।