Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बोरिस जॉनसन ने गांधीनगर के विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम के किए दर्शन - Sabguru News
होम Breaking बोरिस जॉनसन ने गांधीनगर के विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम के किए दर्शन

बोरिस जॉनसन ने गांधीनगर के विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम के किए दर्शन

0
बोरिस जॉनसन ने गांधीनगर के विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम के किए दर्शन

गांधीनगर। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर गुजरात के गांधीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम के दर्शन किए।

बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को गुजरात की एक दिवसीय यात्रा के साथ भारत यात्रा की शुरूआत की है। उन्होंने गांधीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम दर्शन किए। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अक्षरधाम दर्शन में शामिल हुए।

इस अवसर पर जॉनसन तथा पटेल का अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था बीएपीएस के ब्रह्मविहारी स्वामी, ईश्वरचरण स्वामी सहित कई वरिष्ठ संतों ने उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया।

जॉनसन ने अक्षरधाम प्रांगण के विभिन्न परिसर का दौरा किया और यहां की गतिविधियों का विवरण जानने में अपनी रूचि व्यक्त की।