

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर और अभिनेत्री श्रीदेवी की पुत्री जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ ने 50 करोड़ की कमाई कर ली है।
मराठी में बनी सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक ‘धड़क’ नाम से बनाया गया है। करण जौहर निर्मित और शशांक खेतान निर्देशित फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर ने मुख्य भूमिका निभायी है। ‘धड़क’ में जाह्नवी और ईशान के एक्टिंग को बॉलीवुड के कई स्टार्स ने सराहा है।
धड़क ने अपने प्रदर्शन के पहले वीकेंड के दौरान 33 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म अब 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।