

रियो दि जेनेरियो। ब्राजील के उत्तर-पूर्वी प्रांत सेआरा के मिलाग्रेस शहर में बैंक लूटेरों और पुलिस के बीच गोलीबारी में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार मिलाग्रेस शहर में 30 हथियारबंद लूटरों ने दो बैंकों को बंधक बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनके प्रयास को विफल कर दिया।
मिलाग्रेस के मेयर लिएल्सन लैंडिम ने बताया कि लूटरों ने बैंक लूट के लिए सिटी सेंटर आने से पहले एक ट्रक चुराया ताकि शहर की मुख्य सड़कों का मार्ग अवरुद्ध किया जा सके।
पुलिस को घटना की भनक लगते ही पुलिस और लूटेरों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी। लगभग 20 मिनट तक चली गोलीबारी में छह लूटेरों, बंधकों के रूप में पकड़े गए तीन नाबालिकों की मौत हो गई। कई लूटेरे घटनास्थल से भागने में भी कामयाब रहे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। लैंडिम ने कहा कि गोलीबारी में मारे गए लोगों में से कम से कम छह लूटेरे हैं।