Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ब्राजील स्ट्राइकर गैबरिएल जीसस पर दो महीने का अंतरराष्ट्रीय बैन - Sabguru News
होम Sports Football ब्राजील स्ट्राइकर गैबरिएल जीसस पर दो महीने का अंतरराष्ट्रीय बैन

ब्राजील स्ट्राइकर गैबरिएल जीसस पर दो महीने का अंतरराष्ट्रीय बैन

0
ब्राजील स्ट्राइकर गैबरिएल जीसस पर दो महीने का अंतरराष्ट्रीय बैन
Brazil star Gabriel Jesus has been handed a two-month international ban
Brazil star Gabriel Jesus has been handed a two-month international ban

असुन्सियन। ब्राजील स्ट्राइकर गैबरिएल जीसस को गत माह कोपा अमेरिका में आपत्तिजनक व्यवहार करने के मामले में दक्षिण अमरीकी फुटबाल परिसंघ (कॉनमीबॉल) ने दो महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से निलंबित कर दिया है।

मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी पर साथ ही संगठन के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 30 हजार अमरीकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। कॉनमीबॉल ने जारी बयान में इसकी जानकारी दी है।

कोपा अमरीका के फाइनल में पेरू के खिलाफ रियो के माराकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में जीसस को रेफरी रॉबर्टाे टोबारा ने कार्लाेस जम्ब्रानो के साथ उलझने के लिए दो बार येलो कार्ड दिखाया था।

22 साल के फुटबालर ने पिच से जाते समय मैच अधिकारियों के लिए बनाए गए अस्थायी डग आउट पर घूंसा मारा था जिसे वीडियो रेफरी (वार) तकनीक पर देखा गया था।

जीसस ने अपने व्यवहार के लिए बाद में माफी मांगी थी और पत्रकारों को कहा था कि उन्हें अभी परिपक्व होने में समय लगेगा। ब्राजीली फुटबाल परिसंघ पर भी 15 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है, लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी र्गइ है।

कॉनमीबॉल ने इससे पहले लियोनल मैसी को भी कोपा अमरीका आयोजकों पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के मामले में तीन महीने के लिए निलंबित किया था।