Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bridge over chambal canal collapse in morena - मुरैना में चंबल नहर पर बना पुल गिरा, आधा दर्जन व्यक्ति घायल - Sabguru News
होम India City News मुरैना में चंबल नहर पर बना पुल गिरा, आधा दर्जन व्यक्ति घायल

मुरैना में चंबल नहर पर बना पुल गिरा, आधा दर्जन व्यक्ति घायल

0
मुरैना में चंबल नहर पर बना पुल गिरा, आधा दर्जन व्यक्ति घायल
bridge built on Chambal canal in Morena
bridge built on Chambal canal in Morena
bridge built on Chambal canal in Morena

मुरैना । मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के टेंटरा थाना क्षेत्र के किशोरगढ़ के पुरा में चंबल नहर पर बने पुराने पुल का बड़ा हिस्सा आज क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिससे लगभग आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नहर में पानी नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। पुल का हिस्सा गिरने के कारण घायल लोगों को तत्काल मुरैना जिला अस्पताल भेजा गया। सभी का इलाज किया जा रहा है।

पुल काफी पुराना बताया गया है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। सुबह के समय अनेक लोग इस जर्जर पुल पर से पैदल गुजर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।