Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फेसबुक पर जुर्माना लगा सकता है ब्रिटिश नियामक
होम Business फेसबुक पर जुर्माना लगा सकता है ब्रिटिश नियामक

फेसबुक पर जुर्माना लगा सकता है ब्रिटिश नियामक

0
फेसबुक पर जुर्माना लगा सकता है ब्रिटिश नियामक
British regulator to fine Facebook over data protection breaches
British regulator to fine Facebook over data protection breaches
British regulator to fine Facebook over data protection breaches

लंदन। ब्रिटेन के सूचना नियामक ने कहा है कि फेसबुक के लाखों उपयोगकर्ताओं से जुड़ी निजी जानकारी की गोपनीयता के उल्लंघन के मामले में फेसबुक पर जुर्माना लगाने पर विचार कर किया जा रहा है।

अमेरिका और यूरोपीय संघ के सांसदों ने फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग से पूछा है कि कंसल्टेंसी कैंब्रिज एनालिटिका को अनुचित रूप से 8.7 करोड फेसबुक उपयोगकर्ताओं से जुड़ी निजी जानकारी एक शोधकर्ता से वहां तक कैसे पहुंची।

ब्रिटेन की सूचना आयुक्त एलिजाबेथ डेन्हम ने राजनीतिक प्रचार अभियान में डाटा का इस्तेमाल करने की जांच संबंधी जानकारी के बारे कहा कि उनका कार्यालय फेसबुक पर 663,850 डॉलर जुर्माना लगाने पर विचार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि फेसबुक लोगों की जानकारी की सुरक्षा करने में कानूनी रूप से असफल रहा है और यह स्पष्ट नहीं कर सका है कि उसके पास से लोगों की जानकारी दूसरे एजेंसियों तक कैसे पहुंची।