Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Brother shoots sister in minor dispute in Begusarai bihar - Sabguru News
होम Bihar बेगूसराय में मामूली विवाद में भाई ने बहन को गोली मारी, हालत गंभीर

बेगूसराय में मामूली विवाद में भाई ने बहन को गोली मारी, हालत गंभीर

0
बेगूसराय में मामूली विवाद में भाई ने बहन को गोली मारी, हालत गंभीर
Brother shot sister on angry love marriage in Bareilly
Brother shoots sister in minor dispute, condition critical
Brother shoots sister in minor dispute, condition critical

बेगूसराय | भाई-बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन से करीब एक सप्ताह पूर्व एक कलयुगी भाई ने मामूली बात को लेकर आज अपनी बहन को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के चोखरिया मुहल्ला निवासी मनीषा और उसके भाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहन से नाराज भाई ने उसके सीने में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाई मौके से फरार हो गया। 

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहायता से घायल मनीषा को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।