Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक में पहली बार होंगे 3 उपमुख्यमंत्री, CM येदियुरप्पा ने विभागों का किया बंटवारा - Sabguru News
होम Breaking कर्नाटक में पहली बार होंगे 3 उपमुख्यमंत्री, CM येदियुरप्पा ने विभागों का किया बंटवारा

कर्नाटक में पहली बार होंगे 3 उपमुख्यमंत्री, CM येदियुरप्पा ने विभागों का किया बंटवारा

0
कर्नाटक में पहली बार होंगे 3 उपमुख्यमंत्री, CM येदियुरप्पा ने विभागों का किया बंटवारा
bs yeddyurappa names 3 deputies chief minister as karnataka
bs yeddyurappa names 3 deputies chief minister as karnataka
bs yeddyurappa names 3 deputies chief minister as karnataka

बेंगलुरू। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने के बाद अब विधायकों के भीतर हो रहे कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया। CM येदियुरप्पा ने 17 नवनियुक्त मंत्रियों को सोमवार को विभागों की जिम्मेदारी सौंपी। खास बात यह है कि कर्नाटक में पहली बार 3 उपमुख्यमंत्री होंगे। तीन उपमुख्यमंत्री में गोविंद करजोल, अश्वत्थ नारायण और लक्ष्मण सावदी है। तीनो उपमुख्यमंत्री को मिली यह जिम्मेदारी-

गोविंद करजोल – पीडब्ल्यूडी और समाज कल्याण
अश्वत्थ नारायण – उच्च शिक्षा, आईटी और बीटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
लक्ष्मण सावदी – परिवहन विभाग ( लक्ष्मण फिलहाल ना विधायक और ना ही वह विधान परिषद के सदस्य हैं।)

वहीं येदियुरप्पा कैबिनेट में लिंगायत समुदाय से 7, ओबीसी से दो, ब्राह्मण समाज से एक, वोक्कालिगा समुदाय से तीन और एससी-एसटी समुदाय से 4 लोगों को मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से आते हैं। उन्हें लेकर सरकार में अब 8 लोग लिंगायत समुदाय से हो गए हैं।