Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BS Yeddyurappa will take oath at 6 pm today - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru बीएस येदियुरप्पा आज शाम 6 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बीएस येदियुरप्पा आज शाम 6 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

0
बीएस येदियुरप्पा आज शाम 6 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
BJP Will Win 125-130 Seats : BS Yeddyurappa's Forecast And A Challenge
 Yeddyurappa will take oath at 6 pmyedurappa
BS Yeddyurappa will take oath at 6 pm

बेंगलूरु। कर्नाटक में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राज्यपाल आज शाम छह बजे येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि राज्यपाल ने मुझे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है और इस संबंध में एक पत्र सौंपा है।

येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात कर 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा और बताया कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को भी न्योता दिया गया है।

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जनता दल (सेक्यूलर) गठबंधन सरकार 24 जुलाई को विश्वासमत हासिल नहीं कर पाई थी। कांग्रेस-जद(एस) को मात्र 99 और भाजपा को 105 वोट मिले थे। इसके बाद येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया था।

भाजपा की कर्नाटक इकाई के नेताओं ने गुरुवार को ही नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति की जानकारी दी थी।