Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BSP panchayat member Dilshad shot dead in Delhi's Batla House area-दिल्ली के बटला हाउस में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली के बटला हाउस में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के बटला हाउस में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

0
दिल्ली के बटला हाउस में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या
BSP panchayat member Dilshad shot dead in Delhi's Batla House area
BSP panchayat member Dilshad shot dead in Delhi's Batla House area
BSP panchayat member Dilshad shot dead in Delhi’s Batla House area

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में बटला हाउस में सोमवार शाम को बहुजन समाज पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शाम छह बजे एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक व्यक्ति को पास के होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दिलशाद खान के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश में मेरठ के सटला से जिला पंचायत का सदस्य है तथा बसपा से जुड़ा है।

चश्मदीदों ने बताया कि हेलमेट लगाए हुए दो लोगों ने दिलशाद का पीछा करने के बाद चार गोलियां मारी। गोली लगने के बाद दिलशाद जमीन पर गिर गया और हमलावर वहां से फरार हो गए। माना जा रहा है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।