

भोपाल। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आज मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
मध्यप्रदेश के बसपा अध्यक्ष इंजीनियर रामाकांत पिप्पल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने भांडेर (दतिया) से पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध, इंजीनियर पूरन सिंह अहिरवार को सांची (रायसेन), हरपाल मांझी को ग्वालियर (गुना), महेश बघेल को ग्वालियर पूर्व, रमेश डाबर को बमौरी (गुना) विक्रम सिंह गहलोत को सांवेर (इंदौर), शंकर सिंह चौहान को सुवासरा (मंदसौर), जितेंद्र वाशिंदे को मांधना (खंडवा), गोपाल सिंह भिलाला को ब्यावरा (राजगढ़) एवं गजेंद्र बंजारा को आगर से प्रत्याशी बनाया है।
इसके पूर्व बसपा ने आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।