Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Budget session likely from January 31 to February 13-संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक संभव - Sabguru News
होम Delhi संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक संभव

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक संभव

0
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक संभव

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से आरंभ होकर 13 फरवरी तक आहूत किये जाने की संभावना है जिसमें एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति का विचार है कि 16वीं लोकसभा का 17वां एवं अंतिम सत्र 31 जनवरी से आरंभ किया जाए और 13 फरवरी तक चले। इस दौरान दोनों सदनों की दस-दस बैठकें होने की संभावना है। संसद का यह सत्र 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव के पहले होगा इसलिए इसमें केवल अंतरिम बजट ही पेश किया जाएगा। पूर्ण बजट नई सरकार जुलाई में पेश करेगी।

सूत्रों के मुताबिक सरकार अंतरिम बजट में किसानों एवं बेरोजगार युवाओं, मध्यम वर्ग एवं लघु उद्योगों के लिए लुभावनी घोषणाएं कर सकती है। वर्ष 2014 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने लोकसभा चुनाव से पूर्व अंतरिम बजट ही पेश किया था।