Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बुल्ली बाई एप मामले में एक और आरोपी उत्तराखंड से अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking बुल्ली बाई एप मामले में एक और आरोपी उत्तराखंड से अरेस्ट

बुल्ली बाई एप मामले में एक और आरोपी उत्तराखंड से अरेस्ट

0
बुल्ली बाई एप मामले में एक और आरोपी उत्तराखंड से अरेस्ट

मुंबई। मुंबई पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने ‘बुल्ली बाई’ ऐप मामले में बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। ‘बुल्ली बाई’ ऐप में मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें बिना उनकी इजाजत की अपलोड की गईं थी।

पुलिस आयुक्त हेमंत नागार्ले बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को मुस्लिम महिलाओं की फोटो ऐप में अपलोड कर दी गयीं थी। शिकायत के बाद बेंगलुरु से विशाल झा को गिरफ्तार किया गया और उसके कहने पर ऐप की मास्टर माइंड श्वेता सिंह को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया। तीसरे व्यक्ति को आज उत्तराखंड से ही गिरफ्तार किया गया और उसे मुंबई लाया जा रहा है।

विशाल और श्वेता सिंह को पहले ही पांच दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। नागर्ले ने कहा कि ऐप में एक ही धर्म की महिलाओं की फोटो डाली गईं थी जिनमें पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और प्रसिद्ध व्यक्तियों और अन्य की फोटो नीलामी के लिए डाली गईं थी।

इसके छह माह पूर्व सुल्ली डील्स नामक ऐप में एक वर्ग की महिलाओं की फोटो डाली गईं थी। पुलिस ने मामले की विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया है।

बुली बाई ऐप : उत्तराखंड से 18 साल की लडकी को अरेस्ट कर ले गई मुंबई पुलिस

‘बुल्ली बाई’ ऐप का आरोपी इंजीनियरिंग छात्र बेंगलूरु से अरेस्ट