Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
क्रोएशिया में बस खाई मेंं गिरी, पोलैंड के 12 तीर्थयात्रियों की मौत - Sabguru News
होम Headlines क्रोएशिया में बस खाई मेंं गिरी, पोलैंड के 12 तीर्थयात्रियों की मौत

क्रोएशिया में बस खाई मेंं गिरी, पोलैंड के 12 तीर्थयात्रियों की मौत

0
क्रोएशिया में बस खाई मेंं गिरी, पोलैंड के 12 तीर्थयात्रियों की मौत

ज़ाग्रेब। क्रोएशिया में पोलैंड के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर जाने से शनिवार को 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 32 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 19 की हालत नाजुक है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट जोसेफ कैथोलिक समूह के ब्रदरहुड द्वारा आयोजित इस यात्रा में तीन पुजारी और छह नन भी शामिल थे। बस बोस्निया के कैथोलिक धर्मस्थल मेडजुगोरजे की ओर जा रही थी।

पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने बताया कि पोलैंड के सभी यात्री वयस्क थे। वे सभी मुख्य रूप से मासोवियन प्रांत के रादोम और सोकोलो के तीर्थयात्री थे। यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5.40 बजे घटित हुई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीड़ित जिस बस में यात्रा कर रहे थे, वह क्रोएशिया की राजधानी के उत्तर-पूर्व में जेरेक बिसास्की और पोडवोरेक के बीच ए4 रोड पर पलट गई।

पोलैंड के न्याय मंत्री एवं अभियोजक जनरल ने वारसॉ अभियोजक कार्यालय को त्रासदी के कारणों की जांच करने का आदेश दिया है। घटना के मद्देनजर पोलैंड के मंत्री क्रोएशिया जा रहे हैं। पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में बस का चालक शामिल है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

क्रोएशियाई प्रधानमंत्री लेडी प्लेंकोविक ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा आपातकालीन सेवाएं पीड़ितों की हर संभव मदद कर रही हैं। बीसीसी की रिपोर्ट अनुसार पोलैंड में छोटे शहर मेडजुगोरजे की तीर्थयात्राएं बहुत लोकप्रिय हैं, क्योंकि स्थानीय बच्चों ने 1980 के दशक में वहां वर्जिन मैरी का एक दर्शन देखा था।