Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
businessman killed and two injured due to falling marble in Kishangarh-किशनगढ : मार्बल गिरने से व्यापारी की मौत, दो अन्य घायल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer किशनगढ : मार्बल गिरने से व्यापारी की मौत, दो अन्य घायल

किशनगढ : मार्बल गिरने से व्यापारी की मौत, दो अन्य घायल

0
किशनगढ : मार्बल गिरने से व्यापारी की मौत, दो अन्य घायल

अजमेर। अजमेर जिले के किशनगढ़ मार्बल क्षेत्र में आज मार्बल पत्थरों के नीचे आने से एक व्यापारी की मौत हो गई तथा दो मजदूर घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार जयपुर के रहने वाले युवा व्यापारी अनुज मुंशी मार्बल पत्थर खरीदने के लिए किशनगढ़ आए थे। वे यहां राजकुमार अग्रवाल के मार्बल गोदाम पर जमाकर रखी हुई मार्बल की थप्पियां देख रहे थे।

इसी दौरान अचानक मार्बल की एक थप्पी अनुज मुंशी पर आ गिरी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें किशनगढ़ में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम हेतु राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस घटना की जांच म़े जुटी हुई है।