Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 20 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 20 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक

राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 20 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक

0
राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 20 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस ने दो विधानसभा सीटों पर तीस अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी प्रदेश प्रभारी अजय माकन एवं प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अपने बीस नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज उपचुनाव के लिए इन स्टार प्रचारकों को नियुक्त किया। इनकी सूची के अनुसार गहलोत, माकन एवं डोटासरा के साथ कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया एवं खेल मंत्री अशोक चांदना को शामिल किया हैं।

इसी तरह कांग्रेस नेता रघुवीर मीणा, विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय, लखन सिंह मीणा, दयाराम परमार, रामलाल मीणा एवं गणेश घोघरा को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इनके अलावा इस सूची में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह राठौड़, मांगीलाल गरासिया, पुष्कर लाल डांगी, दिनेश खोडनिया और पुष्पेंद्र भारद्वाज को भी शामिल किया गया हैं।