Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
CAA protesters fearing Yogi treason trial in UP - Sabguru News
होम UP Gorakhpur यूपी में योगी के देशद्रोह मुकदमें की चेतावनी पर सीएए विरोधियों में खौफ

यूपी में योगी के देशद्रोह मुकदमें की चेतावनी पर सीएए विरोधियों में खौफ

0
यूपी में योगी के देशद्रोह मुकदमें की चेतावनी पर सीएए विरोधियों में खौफ
CAA protesters fearing Yogi treason trial in UP
CAA protesters fearing Yogi treason trial in UP
CAA protesters fearing Yogi treason trial in UP

उत्तर प्रदेश। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध देश के कई राज्यों में काफी दिनों से हो रहा है। लेकिन प्रदर्शनकारियों को जितनी दहशत उत्तर प्रदेश में है और कहीं नहीं है। इसका कारण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चेतावनी के बाद की गई कार्रवाई है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों के आजादी का नारा लगाने पर योगी आदित्यनाथ ने सख्त चेतावनी दी है कि अब इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा। योगी ने कहा कि इस कानून का विरोध करने वालों में चाहे महिला हो या पुरुष या बच्चे हों सभी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CAA protesters

देश के कई जगहों पर नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसमें प्रदर्शनकारी सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं। विरोध का इस बार सबसे अनोखा तरीका ‘आजादी’ का नारा है। मगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ को आजादी का नारा देश विरोधी लगता है। इसी को लेकर योगी आदित्यनाथ ने सख्त रवैया अपनाया हुआ है।

आजादी का नारा लगाने वाली महिलाओं पर सीएम ने मुकदमा दर्ज करवाया था

लखनऊ में सीएए का विरोध कर रही मुस्लिम महिलाओं पर योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों मुकदमें दर्ज करवा दिए थे।यही नहीं योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम महिलाओं को लेकर बयान भी दिया था कि मुस्लिम पुरुष रजाई में बैठे हुए हैं, उनकी महिलाएं बाहर प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि योगी के इस बयान के बाद मुस्लिम महिलाओं समेत कई दलों ने मुख्यमंत्री की निंदा भी की थी। लेकिन इस बात पर योगी आदित्यनाथ को कोई फर्क नहीं पड़ा वह प्रदेश में आजादी का नारा लगाने वालों के सख्त खिलाफ हैं।

आपको बता दें कि नागरिकता कानून के विरोध में लखनऊ के ऐतिहासिक टावर चौक में प्रदर्शनकारी पिछले कई दिनों से धरना पर बैठे हैं। पुलिस ने सभा को अवैध बताते हुए तीन आपराधिक केस दर्ज किया हैं। जिनमें मशहूर शायर मुनव्वर राणा की दो बेटियां भी शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों को भारत की जमीन से भारत के खिलाफ साजिश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी लोगों को भड़का रहे हैं : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निशाना साधते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी पार्टियों पर महिलाओं की आड़ में सियासत करने का आरोप लगाया। योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं और उनके परिवार के लोगों को हर नुक्कड़ पर धरना देने के लिए आगे कर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी पार्टियां उत्तर प्रदेश में शांति का माहौल बिगाड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी दल का से जुड़ा ही क्यों न हो।

योगी आदित्यनाथ ने इसलिए सख्त रवैया अपनाया है

पिछले महीने उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कानून के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे राज्य भर में करीब 20 लोगों की जान गई थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसिया कावाई पर सवाल उठाते उन्हें हिंसा का जिम्मेदार ठहराया था। वहीं पुलिस ने फायरिंग का जिम्मेदार प्रदर्शनकारियों को बताया था। हिंसा के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई प्रदर्शनकारियों से वसूलने के निर्देश दिए थे। यहां हम आपको बता दें कि इस पूरे मामले में योगी सरकार पर विपक्षी दलों ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब योगी आदित्यनाथ नहीं चाहते कि प्रदेश में दोबारा माहौल बिगड़े।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार