Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कंबोडिया में इमारत ढहने से 36 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Headlines कंबोडिया में इमारत ढहने से 36 लोगों की मौत

कंबोडिया में इमारत ढहने से 36 लोगों की मौत

0
कंबोडिया में इमारत ढहने से 36 लोगों की मौत

बैंकॉक। कंबोडिया के केप शहर में एक बहुमंजिली निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 36 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद तीन दिनों तक लोग मलबे में फंसे रहे और मलबे में फंसे 23 लोगों को निकाल लिया गया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष कुन किम ने कहा कि मलबे से 23 लोगों को निकाल लिया गया जबकि 36 लोगों के शव अब तक बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों में 14 महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। रविवार सुबह एक महिला को बरामद किया गया जो बचाई गई अंतिम पीड़ित है।

इमारत के मालिकों जिसमें एक पुरूष और एक महिला शामिल हैं, को शनिवार को ही पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्टाें के मुताबिक निर्माण कार्य में घटिया चीजों का इस्तेमाल को इमारत ढहने का कारण बताया जाता है।

घटना वाले दिन ही प्रधानमंत्री हुन सेन ने मृतकों के परिजनों को 52500 डॉलर (प्रत्येक को) तथा घायलों काे 10-10 हजार डॉलर सहायता राशि देने का एलान कर दिया था। केप शहर कंबोडिया के दक्षिणी इलाके में स्थित है और वियतनाम की सीमा के पास है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है।