Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पंजाब में भाजपा और कैप्टन अमरिंदर मिलकर चुनाव लड़ेंगे - Sabguru News
होम Delhi पंजाब में भाजपा और कैप्टन अमरिंदर मिलकर चुनाव लड़ेंगे

पंजाब में भाजपा और कैप्टन अमरिंदर मिलकर चुनाव लड़ेंगे

0
पंजाब में भाजपा और कैप्टन अमरिंदर मिलकर चुनाव लड़ेंगे

नई दिल्ली। पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव ढींढसा की अकाली दल संयुक्त पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

सोमवार को यहां गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, कैप्टन सिंह और ढींढसा के बीच गठबंधन को लेकर अहम बैठक हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए पंजाब के भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई है। सीटों के बटवारे को लेकर तीनों पार्टियों के दो-दो प्रतिनिधियों की एक टीम बनाई जाएगी। इसके बाद सीटें तय होंगी।

उन्होंने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि तीनों दलों का एक संयुक्त घोषणापत्र बनेगा। माना जा रहा है कि गठबंधन में सीटों का बड़ा हिस्सा भाजपा को जाने वाला है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी लंबे समय से सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ अपने अनुभव को देखते हुए राज्य में अपने संगठन का विस्तार और मजबूत करना चाहती है।