Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रेड कॉर्पेट समारोहों में शामिल होने के बाद रोती थीं केरी मुलिगन - Sabguru News
होम Entertainment रेड कॉर्पेट समारोहों में शामिल होने के बाद रोती थीं केरी मुलिगन

रेड कॉर्पेट समारोहों में शामिल होने के बाद रोती थीं केरी मुलिगन

0
रेड कॉर्पेट समारोहों में शामिल होने के बाद रोती थीं केरी मुलिगन
Carey Mulligan cried after red carpet events
Carey Mulligan cried after red carpet events
Carey Mulligan cried after red carpet events

लॉस एंजेलिस। ब्रिटिश अभिनेत्री केरी मुलिगन का कहना है कि वह रेड कॉर्पेट समारोहों में शामिल होने के बाद रोया करती थीं और साक्षात्कार देना बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं।

मुलिगन (32) स्पॉटलाइट में खुद को बहुत असहज महसूस करती थीं। अवार्ड सर्किट में वह डरी हुई रहती थीं, लेकिन इन दिनों वह इसे एक ‘मजे’ के रूप में देखने की कोशिश करती हैं और कहीं ज्यादा इन सबका आनंद लेती हैं।

अभिनेत्री ने साइकोलोजीज पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा कि मैं साक्षात्कार देने, रेड कर्पेट पर चलने..इन सब से नफरत करती थी। मैं रेड कॉर्पेट पर चलने के बाद रोना शुरू कर देती थी। मेरे लिए यह अनजाना माहौल था। मैं पूरी तरह से खुद को अलग-थलग महसूस करती थी।

फिल्म ‘मडबाउंड’ की अभिनेत्री ने कहा कि लेकिन, अब यह सब मजेदार है, इन सब को बस इसी तरह से लिया जा सकता है। यह कुछ ऐसा है जो मुझे पहले की तरह नहीं डराएगा।