

मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को पुलिस विभाग के खिलाफ मानहानि और उकसाने के आरोप में रिपब्लिक भारत टीवी के कई कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मुंबई सीआईडी की विशेष शाखा के पुलिस उप-निरीक्षक शशिकांत पवार द्वारा एक शिकायत पर एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में प्राथमकी दर्ज की गई।
प्राथमिकी में नामजद आरोपी रिपब्लिक टीवी चैनल के कर्मचारियों में कार्यकारी संपादक निरंजन नारायणस्वामी, उप समाचार संपादक सागरिका मित्रा, एंकर / वरिष्ठ सहयोगी संपादक शिवानी गुप्ता, उप संपादक शवन सेन, अन्य संपादकीय कर्मचारी और समाचार कक्ष प्रभारी हैं।
भारतीय दंड संहिता और मुंबई पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
शिकायतकर्ता ने कहा कि चैनल और उसके कर्मचारियों ने कुछ रिपोर्टों को गुरुवार को प्रसारित किया, जिसमें जानबूझकर मुंबई पुलिस बल और उसके प्रमुख, पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह को बदनाम किया गया। जनता की निगाह में मुंबई पुलिस की छवि खराब करने के लिए कुछ रिपोर्ट दिखायी गयी थी।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, रिपब्लिक टीवी ने इसे मुंबई पुलिस द्वारा मीडिया अधिकारों पर एक चौंकाने वाला हमला कहा।’ करार दिया।