Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Case of sexually assaulted by woman soldier - महिला सिपाही ने दर्ज कराया यौन शोषण का मामला - Sabguru News
होम Law and Order महिला सिपाही ने दर्ज कराया यौन शोषण का मामला

महिला सिपाही ने दर्ज कराया यौन शोषण का मामला

0
महिला सिपाही ने दर्ज कराया यौन शोषण का मामला
Case of sexually assaulted by woman soldier
Case of sexually assaulted by woman soldier
Case of sexually assaulted by woman soldier

मुरादाबादउत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला सिपाही के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। मुरादाबाद पुलिस लाईन में तैनात महिला सिपाही की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने सहारनपुर राजकीय रेलवे (जीआरपी) में तैनात सिपाही नरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पीडिता ने इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) से गुहार लगाई थी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस लाईन मुरादाबाद में तैनात महिला सिपाही सुनीता ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बीरेन्द्र कुमार सिंह को दी तहरीर में बताया था कि पति की मृत्यु के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। महिला के अनुसार उसने पुलिस लाइंस मुरादाबाद में 2009 में आमद दर्ज कराई। उस समय आरआई का आरक्षी नरेंद्र वहां मुंशी के पद पर तैनात था।

महिला सिपाही का आरोप है कि नरेंद्र उसके ऊपर अनुचित दबाव बनाता था और उसका शारीरिक शोषण करता था। मना करने पर आरोपी बच्चों को अगवा कर जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2009 से लगातार आरोपी उसका शारीरिक शोषण कर रहा है और परेशान कर रहा है। उसने इसकी शिकायत 14 अप्रैल अौर 22 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के हस्तक्षेप के बाद सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की विवेचना कर रही है।