Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुंबई में देर रात पार्टी में शामिल 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज - Sabguru News
होम India मुंबई में देर रात पार्टी में शामिल 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई में देर रात पार्टी में शामिल 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

0
मुंबई में देर रात पार्टी में शामिल 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Case registered against 34 people involved in late night party in Mumbai
Case registered against 34 people involved in late night party in Mumbai
Case registered against 34 people involved in late night party in Mumbai

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास जे डब्ल्यू मैरियॉट में ड्रैगनफ्लाई पब में पुलिस ने देर रात पार्टी में शामिल और लॉकडाउन मानदंडों का उल्लंघन करने वाले क्रिकेटर सुरेश रैना और गायक गुरु रंधावा जैसे कुछ प्रतिष्ठत लोगों समेत कम से कम 34 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने हालांकि बाद में सभी गिरफ्तार लोगों को पुलिस थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के समीप जे डब्ल्यू मैरियॉट होटल के ड्रैगनफ्लाई पब में देर रात लगभग 2.50 बजे छापा मारा गया। पब में सरकार द्वारा निर्धारित समय के बाद भी पार्टी चल रही थी। पार्टी में लोग बिना मास्क के ही शामिल थे।

मुंबई पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार क्लब के सात कर्मचारियों समेत 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

सूत्रों के अनुसार रैना और रंधावा के अलावा सुजैन खान भी पार्टी में उपस्थित थीं। हालांकि अभी तक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

सहार पुलिस स्टेशन में 34 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 34 एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।