Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बच्चों की अश्लील तस्वीरें परोसने वाले वैश्विक गिरोह का पर्दाफाश - Sabguru News
होम Breaking बच्चों की अश्लील तस्वीरें परोसने वाले वैश्विक गिरोह का पर्दाफाश

बच्चों की अश्लील तस्वीरें परोसने वाले वैश्विक गिरोह का पर्दाफाश

0
बच्चों की अश्लील तस्वीरें परोसने वाले वैश्विक गिरोह का पर्दाफाश
CBI busts international racket involved in child pornography, one arrested
CBI busts international racket involved in child pornography, one arrested

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गुरुवार को व्हाट्सएप के जरिये बच्चों की अश्लील तस्वीरें व साहित्य परोसने वाले एक अंतरराष्ट्रीय समूह का भंडाफोड़ किया। इस मामले में अभी एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है।

व्हाट्सएप पर अश्लील सामग्री डालने और उसे प्रसारित करने के आरोप में Kids XXX गुट के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भारत समेत विदेशों में इस गुट में 119 लोग शामिल हैं।

सीबीआई ने इसे अंतरराष्ट्रीय अपराध करार देते हुए बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर गुट का भंडाफोड़ किया गया है।

जांच एजेंसी के मुताबिक ‘Kids XXX’ में भारत के अलावा अमरीका, चीन, पाकिस्तान, ब्राजील, अफगानिस्तान, श्रीलंका, केन्या, नाइजीरिया, मेक्सिको और न्यूजीलैंड के सदस्य शामिल हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में निखिल वर्मा, सत्येंद्र चौहान, नफीस राजा, जाहिद और आदर्श की पहचान की गई है। उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67-बी और यौन अपराध बाल संरक्षण (पोस्को) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया कि एक एडमिमिस्ट्रेटर 20 वर्षीय बेरोजगार बीकॉम ग्रेजुएट निखिल वर्मा को उसके गृह शहर उत्तर प्रदेश के कन्नौज से गिरफ्तार किया गया है। यह ग्रुप करीब दो साल से सक्रिय था।

मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में ग्रुप के सदस्यों के परिसरों की तलाशी लेकर कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, फोन व अन्य सामग्री बरामद की गई है।