Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
7000 करोड़ बैंक घोटाला में 169 स्थानों पर सीबीआई छापे - Sabguru News
होम Breaking 7000 करोड़ बैंक घोटाला में 169 स्थानों पर सीबीआई छापे

7000 करोड़ बैंक घोटाला में 169 स्थानों पर सीबीआई छापे

0
7000 करोड़ बैंक घोटाला में 169 स्थानों पर सीबीआई छापे
CBI raids 169 places in 7000 crore bank scam
CBI raids 169 places in 7000 crore bank scam
CBI raids 169 places in 7000 crore bank scam

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सात हजार करोड़ रुपए से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में मंगलवार को दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत देश के विभिन्न राज्यों में 169 स्थानों पर छापेमारी की।

सीबीआई ने सात हजार करोड़ रुपए से अधिक के बैंक धोखाधड़ी के मामले में 35 मामले भी दर्ज किए हैं।

ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश भर में 169 स्थानों पर छापे मारे गए। यह छापे दिल्ली, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दादरा एवं नगर हवेली में यह छापेमारी की गई है।