Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
केन्द्र सरकार ने पांच राज्यों के लिए 1161.17 करोड़ रूपये की सहायता दी
होम Northeast India Assam केन्द्र सरकार ने पांच राज्यों के लिए 1161.17 करोड़ रूपये की सहायता दी

केन्द्र सरकार ने पांच राज्यों के लिए 1161.17 करोड़ रूपये की सहायता दी

0

नयी दिल्ली | केन्द्र सरकार ने असम , हिमाचल प्रदेश, सिक्किम , राजस्थान और केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए 1161.17 करोड़ रूपये की सहायता राशि को मंजूरी दी है।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज यहां हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में असम को बाढ, हिमाचल प्रदेश को बाढ तथा भूस्खलन , सिक्किम को बाढ तथा भूस्खलन , राजस्थान को सूखे और लक्षद्वीप को ओखी तूफान से हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया। बैठक में असम को 480.87 करोड, हिमाचल प्रदेश को 84.60 करोड, सिक्किम को 67.40 करोड , लक्षद्वीप को 2.16 करोड और राजस्थान को 526.14 करोड रूपय की सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह , केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गौबा, व्यव विभाग में सचिव अजय नारायण झा तथा गृह, वित्त और कृषि एवं नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।