Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
केंद्रीय विद्यालय का प्राचार्य यौन शोषण मामले में गिरफ्तार
होम Career केंद्रीय विद्यालय का प्राचार्य यौन शोषण मामले में गिरफ्तार

केंद्रीय विद्यालय का प्राचार्य यौन शोषण मामले में गिरफ्तार

0

समस्तीपुर । बिहार में समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित केंद्रीय विद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य दिनेश कुमार को यौन शोषण के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार प्राचार्य पर विधालय की ही एक शिक्षिका से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है। महिला थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने बताया कि प्राचार्य को सारण से कल रात गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि मधुबनी जिले की एक शिक्षका ने समस्तीपुर महिला थाने में सितंबर 2017 में तत्कालीन प्राचार्य दिनेश कुमार के विरुद्ध शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान केंद्रीय विद्यालय की टीम ने भी इस मामले की जांच की और प्राचार्य का सारण के केन्द्रीय विद्यालय में तबादला कर दिया था। इसके बाद से प्राचार्य सारण केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत थे।

सूत्रों के अनुसार इस मामले में पटना उच्च न्यायालय ने भी आरोपी प्राचार्य का जमानत की याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने प्राचार्य को सारण से गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।