Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चंद्र दर्शन क्यों होता है शुभ, आप भी जानें - Sabguru News
होम Headlines चंद्र दर्शन क्यों होता है शुभ, आप भी जानें

चंद्र दर्शन क्यों होता है शुभ, आप भी जानें

0
चंद्र दर्शन क्यों होता है शुभ, आप भी जानें

सबगुरु न्यूज। हर एक महीने अमावस्या के बाद आने वाले पहले दिन को चंद्र दर्शन कहा जाता है। अमावस्या के बाद पहले दिन जब चांद दिखाई पड़ता है तो उसे चंद्र दर्शन के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में इस दिन का बहुत खास महत्व माना जाता है।

कब देखें चांद

इस दिन भक्तगण चंद्र देव की आराधना करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। अमावस्या के बाद अगले दिन चांद को देखना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन को चंद्र देव के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। अमावस्या के अगले दिन चंद्र दर्शन का सबसे उपयुक्त समय सूर्यास्त के ठीक बाद का समय माना जाता है। कई क्षेत्रों में चंद्र दर्शन को बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

चंद्र दर्शन की परम्पराएं

चंद्र दर्शन के दिन, चंद्र देव की पूजा की जाती है। इस दिन उपवास रखने का भी खास महत्व माना जाता है। चंद्र दर्शन व्रत में पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए सूर्यास्त तक व्रत रखा जाता है। और सूर्यास्त के बाद चन्द्रमा को देखकर ही उपवास खोला जाता है। चंद्र दर्शन के दिन दान देना भी बहुत शुभ होता है। इस दिन ब्राह्मणों को कपड़े, चावल, चीनी आदि दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

इस साल की चंद्र दर्शन की तिथियां

31 अगस्त 2019 शनिवार

29 सितंबर 2019 रविवार

29 अक्टूबर 2019 मंगलवार

27 नवंबर 2019 बुधवार

27 दिसंबर 2019 शुक्रवार