Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा : राहुल गांधी - Sabguru News
होम Breaking चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा : राहुल गांधी

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा : राहुल गांधी

0
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर जारी विवाद को विराम देते हुए रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने की घोषणा की है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था और पार्टी नेतृत्व से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की लगातार मांग की जा रही थी। चन्नी ने भी पिछले दिनों गांधी की पंजाब यात्रा के दौरान एक जनसभा में उनसे मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का आग्रह किया था।

गांधी ने इसी जनसभा में आश्वासन दिया था कि पंजाब कांग्रेस की इस मांग को जल्दी पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने श्री चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा चुना है और वह भी पार्टी के फैसले से सहमत हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी जी को चुना है। मैं इससे सहमत हूं। हम मिलकर एक बेहतर और खुशहाल पंजाब बनाएँगे।

गांधी ने कहा कि सीएम चेहरे के बारे में निर्णय का फैसला कोई मेरा नहीं था। ऐसा फैसला मैंने नहीं किया। हां मैंने पंजाब के लोगों, पार्टी उम्मीदवार, कार्यकर्ता, युवा वर्ग और पार्टी वर्किंग कमेटी के लोगों से पूछकर ही लिया। प्रदेश काे अपना नेता खुद चुनने का हक है। मेरा काम तो लोगों तथा पार्टी की आवाज सुनना और समझना है। मेरी राय से ज्यादा जरूरी है लोगों की राय। लोग चाहते थे कि पार्टी का सीएम चेहरा ऐसा हो जो गरीबी को समझे और भूख को जाने तो आपने मेरा काम को आसान कर दिया और श्री चन्नी को सीएम चेहरा को बनाने पर मोहर लगाई।

गांधी ने कहा कि राजनेता कोई दस -पंद्रह दिन में पैदा नहीं होता बल्कि संघर्ष और विपरीत हालात में जो मंजकर निकलता है वही कर्मठ नेता कहलाता है। कांग्रेस ने कितने ही नेता पैदा हुए। कांग्रेस में हीरों की कोई कमी नहीं। ये हीरे ही अब चन्नी का हाथ बंटाने का काम करेंगे ताकि पार्टी मजबूत हो और विजयी होकर निकले। नवजोत सिद्धू, सुनील जाखड़ सहित न जाने कितने हीरे हैं जो टीम भावना से पार्टी को सत्ता में फिर लाएंगे।

इससे पहले मंच से जाखड़, चन्नी और सिद्धू सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। जाखड़ ने कहा कि गांधी सीएम चेहरे को लेकर जो भी फैसला करेंगे वो तहेदिल से स्वीकार होगा। उन्होंने मौकापरस्त लोगों से सावधान रहने का संकेत दिया।

सिद्धू ने कहा कि हम गांधी के विजन के साथ चलेंगेे और पंजाब को माफिया मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाकर लोगों का हक दिलाएंगे। लोक कल्याण उनका लक्ष्य होगा। वह पद या किसी लोभ लालच में कांग्रेस में नहीं हैं। उनके पास किसी चीज की कोई कमी नहीं लेकिन पंजाब का कल्याण उनका मकसद है। पंजाब को कर्ज मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। गांधी ने जो रोडमैप दिया उसके मुताबिक साथ मिलकर चलेंगे ताकि लोगों की जिंदगी बेहतर हो सके।