Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
cheti chand 2019 : 25 days festival events in ajmer-चेटीचंड का 25 दिवसीय महोत्सव : 25 संस्थाओं के सहयोग से होंगे 50 कार्यक्रम - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer चेटीचंड का 25 दिवसीय महोत्सव : 25 संस्थाओं के सहयोग से होंगे 50 कार्यक्रम

चेटीचंड का 25 दिवसीय महोत्सव : 25 संस्थाओं के सहयोग से होंगे 50 कार्यक्रम

0
चेटीचंड का 25 दिवसीय महोत्सव : 25 संस्थाओं के सहयोग से होंगे 50 कार्यक्रम

अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों के आपसी सहयोग से चेटीचंड के उपलक्ष्य में पांचवीं बार 25 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

इसकी शुरुआत 22 मार्च को शाम 5 बजे जतोई दरबार में दादूराम साहेब दरबार ट्रस्ट की देखरेख में संत-महात्माओं के सान्निध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ होगी और 15 अप्रेल 2019 को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन होगा।

अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि 25 दिन में 50 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें 25 संस्थाओं का सहयोग रहेगा। इस दौरान धार्मिक व सांस्कृतिक, 18वां सिन्धियत मेलो, रक्तदान शिविर, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, कैरम, क्रिकेट खेलकूद, डांडिया छेज् झूलेलाल बनो प्रतियोगिता, संस्कारवान बालिका पर प्रवचन, प्रभात फेरी, अमर शहीद हेमू कालानी जयंती, संत कवंरराम जयंती, सामूहिक दीपदान व आतिशबाजी, पंचाग विमोचन, हवन, मुण्डन व जनेउ, सिन्धी भाषा दिवस, नवसम्वतंसर व चेटीचण्ड पर संगोष्ठी, व सभी संस्थाओं द्वारा चेटीचण्ड शोभायात्रा जुलूस का मार्ग में जगह-जगह स्वागत इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी नें बताया कि महोत्सव के कार्ड और पोस्टर का विमोचन स्वामी कॉम्पलैक्स में शनिवार को हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। महोत्सव में अजमेर के संत महात्मा व वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

प्रचार सचिव प्रकाश जेठरा ने बताया कि 22 मार्च को शाम 5 बजे ध्वजारोहण, संतों का आशीर्वाद, झूलन की ज्योत, महाआरती, प्रसादी का आयोजन जतोई दरबार, नगीना बाग, स्वामी दादूराम साहेब ट्रस्ट की ओर से राजेश खटवाणी व घनश्याम भगत के संयोजन में होगा।

संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च को सुबह 8.30 बजे शहीद हेमू कालानी की जयंती के अवसर पर डिग्गी चौक पर सिन्धी समाज द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा, जिसके संयोजक किशन बालाणी रहेंगे। भारतीय सिन्धु सभा की सभी ईकाईयों की ओर से भी कार्यक्रम होगें।

24 मार्च सुबह 8.30 बजे से झूलेलाल क्रिकेट प्रतियोगिता संस्कृति द स्कूल में जेएमडी ग्रुप द्वारा आयोजित की गई है। जिसके संयोजक मोहन मूलचंदाणी होंगे।

25 मार्च को शाम 6 बजे झूलेलाल जा पंझड़ा, संतन जो आशीर्वचन, आरती ऐं भण्डारा झूलेलाल मंदिर, जेपी नगर, मदार में झूलेलाल सेवा समिति मदार द्वारा आयोजित किया जाएगा जिसकी संयोजक दादी पुष्पा साधवाणी व लीला आसनाणी रहेंगी।

26 मार्च शाम 6 बजे से डाडियां छेज् प्रतियोगिता भारतीय सिन्धु सभा अजयनगर ईकाई की ओर से पार्वता उद्यान में रखी गई है जिसके संयोजक रमेश लख्याणी होंगे।

27 मार्च शाम 6 बजे से निर्मल धाम, झूला मौहल्ला में संस्कारवान कन्या पर संतों के प्रवचन होगें जिसकी संयोजक दीदी कोशल्या व नरेन्द्र बसराणी होंगे।

28 मार्च सुबह 9 बजे से अजयमेरू प्रेस क्लब में सिन्धी कॉसिंल आफ इण्डिया युवा ईकाई की ओर से कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसके संयोजक गिरीश बासाणी होंगे।

29 मार्च को शाम 5 बजे रसोई बैंक्विट हॉल स्वामी कॉम्पलैक्स में सिंधी समाज महासमिति की ओर से सिन्धु रत्न समारोह, जिसके संयोजक दीपक साधवाणी रहेंगे।

30 मार्च सिन्धी लेडीज क्लब की ओर से वार्षिक उत्सव स्वामी कॉम्पलेक्स में रखा गया है जिसकी संयोजक दिशा किशनानी है।

31 मार्च शाम 5 बजे से सिन्धु समिति की ओर से 18वां सिन्धियत मेले का आयोजन आजाद पार्क में रखा गया है जिसके संयोजक महेश ईसराणी होंगे। इस दिन सुबह 9 बजे से सिन्धु भवन, पंचशील नगर में पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील की ओर से चिकित्सा शिविर रखा गया है जिसके संयोजक मोहन चेलाणी होंगे।

1 अप्रेल को शाम 4 बजे से संत कवंरराम धर्मशाला, पडाव में चेटीचण्ड व नवसंवत्सर पर व्याख्यान आयोजित किया जाएगा, संत कवंरराम मण्डल की ओर से आयोजित संगोष्ठी के संयोजक सचिव लाल बूलचंदाणी व बलराम हरलाणी होंगे।

2 अप्रेल को सिन्धियत जी सुहिणी शाम, बहिराणा और आम भण्डारा शाम 6 बजे सामुदायिक भवन मधुबन कॉलोनी में सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसायटी नाका मदार की ओर से होगा, जिसके संयोजक हरीश केवलरमाणी रहेंगे।

3 अप्रेल को शाम 6 बजे सिन्धियत जी ज्योत, हिंगलाज माता पूजन और महाआरती सिन्धुपति महाराज दाहरसेन स्मारक पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार योजना की ओर से होगी, जिसके संयोजक निशा जेसवाणी एवं रमेश मंघाणी रहेंगे। शाम 6 बजे सिन्धियत जी सौगात और पूजन ए आम भण्डारा श्री बालकेश्वर महादेव मंदिर अम्बे विहार में जय झूलेलाल सेवा समिति और बीके कॉल नगर द्वारा आयोजित किया जाएगा। जिसके संयोजक हरीश शिवनाणी और वासदेव टिलवाणी रहेंगे।

4 अप्रेल शाम 6 बजे से सुहिणी शाम झूलण जे नाम कार्यक्रम अजयनगर सिन्धी समाज द्वारा ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम हिलटॉप पर आयोजित किया जाएगा। जिसके संयोजक लक्ष्मण रूपाणी होंगे।

इसी दिन पूज्य बहिराणा साहिब व सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6 बजे से ओंकारेश्वर मन्दिर, ए ब्लॉक चन्द्रवरदाई नगर में सिन्धु विकास समिति चन्द्रवरदाई नगर द्वारा आयोजित किया जाएगा जिसके संयोजक प्रकाश मूलचन्दाणी रहेंगें। शाम 6 बजे पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा सिन्धी लाद् चटाभेटी सिन्धु भवन पंचशील में आयोजित किया जाएगा। जिसकी संयोजक कमला विधाणी व पूजा तोलवाणी रहेंगी।

5 अप्रेल को झूलण जी मौज और बहिराणा सुबह 11 बजे से शिव मंदिर जीएलओ डीआरएम कार्यालय पर आयोजित किया जाएगा। जिसके संयोजक कमल मोतियाणी रहेंगे। सुबह 11 बजे से महापुरुषों की वेशभूषा, निबंध, चटाभेटी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम संत कवंरराम उमा विद्यालय, हरिसुन्दर बालिका विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, राउमा विद्यालय खारी खुई, नरवासी व आदर्श विद्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

शाम 6 बजे पूज्य बहिराणा साहेब, छेज व सांस्कृतिक कार्यक्रम पूज्य उद्रोलाल मंदिर आशागंज में नवयुवक मण्डल आशागंज द्वारा आयोजित किया जाएगा। जिसके संयोजक रमेश गागनाणी, अजीत पमनाणी रहेंगे।

इसी दिन शाम 7 बजे सिन्धडीअ जी सुरहाण, बारन जो सांस्कृतिक कार्यक्रम सिन्धु भवन पंचशील में पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसके संयोजक श्रीचंद मोतियाणी रहेंगे साथ ही सुहिणी शाम झूलण जे नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुजूर्गो का सम्मान शाम 7 बजे सिन्धी सेवा समिति वैशाली नगर द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन वैशाली नगर में आयोजित किया जाएगा। जिसके संयोजक प्रकाश जेठरा व जयप्रकाश मंघाणी रहेंगे।

चेटीचंड दिवस 6 अप्रेल को सुबह 5 बजे मुकेश आहूजा के संयोजन में पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर व लेखराज ठाकुर के संयोजन में नवयुवक सेवा मण्डल आशागंज की ओर से प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। झूलेलाल सेवा मण्डली द्वारा झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड पर सुबह 10 बजे से हवन, मुण्डन, जनेउ व पंचाग विमोचन कार्यक्रम होगा जिसके संयोजक शंकर टिलवाणी होंगे।

इसी दिन सुबह 10 बजे से बहिराणा साहिब, पूजन, छेज व प्रसादी वेस्टर्न रेल्वे सिन्धु सभा द्वारा एकता हॉल कैरिज कारखाना में आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से बहिराणा साहिब, पूजन, छेज व प्रसादी व्यापारिक संगठन अहाता मौहल्ला द्वारा आहता मौहल्ला चौक पर आयोजित किया जाएगा जिसके संयोजक अश्वनी शास्त्री होंगे साथ ही कीर्तन, आरती, पल्लव और छेज प्रसादी का आयोजन सुबह 10 बजे प्रेमप्रकाश आश्रम आदर्श नगर में भाटिया प्रापर्टीज चन्द्रवरदाई नगर द्वारा किया जाएगा। चेटीचंड जुलूस का मार्ग में स्वागत किया जाएगा।

7 अप्रेल को शाम को 6 बजे सामूहिक दीपदान व आतिषबाजी कार्यक्रम सिन्धी बोली विकास समिति द्वारा अनासागर जेटी के पास में आयोजित किया जाएगा जिसके संयोजक एम.टी. वाधवाणी रहेंगे।

8 अप्रेल को सुबह 10 बजे रक्तदान व रक्त ग्रुप जांच का आयोजन जेएलएन ब्लड बैंक में सिन्धी युवा संगठन द्वारा होगा, जिसके संयोजक तुलसी सोनी रहेंगे।

9 अप्रेल को लाद्या गीत और सिन्धी ताम् कार्यक्रम सिन्धी समाज महासमिति द्वारा रसोई बैंक्वट हॉल स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित किया जाएगा जिसके संयोजक प्रेम केवलरामाणी व प्रकाश हिंगोराणी रहेंगी।

10 अप्रेल सुबह 11 बजे संतर कवंरराम विद्यालय में सिन्धी शिक्षा समिति की ओर से सिन्धी भाषा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन रखा गया है जिसके संयोजक वासुदेव कृपलाणी रहेंगे।

सतगुरू कॉलोनी अजयनगर में शाम 6 बजे बहिराणा साहिब ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम सतगुरू कॉलोनी चौक अजयनगर में आयोजित किया जाएगा जिसके संयोजक चन्द्रप्रकाश रूपाणी होंगे।

11 अ्रप्रेल को शाम 6 बजे से झूलेलाल छठी उत्सव झूलेलाल सेवा मण्डली द्वारा पूज्य झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड पर होगा, जिसके संयोजक खुशीराम ईसराणी होंगे। इसी दिन शाम 6 नवयुवक मण्डल द्वारा इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर चांदबावड़ी में आयोजित किया जाएगा जिसके संयोजक रमेश महाराज होंगे।

12 अप्रेल को शाम 6 बजे से संत कवंरराम जयंती की पूर्व संध्या पर झूलेलाल मन्दिर, प्रेम प्रकाश मार्ग पर वैशाली सिन्धी सेवा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है जिसके संयोजक होतचन्द मोरियाणी होंगे।

13 अप्रेल को शाम 6 बजे शाम सिन्धियत जी कार्यक्रम सिन्धु ज्योति सेवा समिति द्वारा जवाहर रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा जिसके संयोजक मंघाराम भिरयाणी होंगे।

14 अप्रेल को शाम 6 बजे सांस्कृतिक संध्या, सम्मान समारोह, पंचांग का विमोचन, प्रसादी व भव्य अतिशबाजी का कार्यक्रम आदर्श सिन्धी पंचायत आदर्श नगर द्वारा प्रेमप्रकाश आश्रम आदर्श नगर में आयोजित किया जाएगा। जिसके संयोजक लाल नाथाणी होंगे।

15 अप्रेल को शाम 5 बजे चेटीचण्ड महोत्सव का समापन समारोह स्वामी काम्पलेक्स पर रखा गया है। जिसके संयोजक ईसर भंभाणी होंगे।

बैठक में ये रहे उपस्थित

हरीश वर्याणी, हरि चन्दनानी, राधाकिशन आहूजा, जीडी वृंदाणी, मोहन तुलस्यिाणी, नवल राय बच्चाणी, गिरधर तेजवाणी, अशोक तेजवाणी, नारायणदास थदाणी, जगदीश अबिचंदाणी, रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, मोहन तुलस्यिाणी, दिशा किशनानी, प्रकाश जेठरा, महेश मूलचंदाणी, आईजी भम्भाणी, रमेश एच.लालवाणी, जयकिशन लख्याणी, प्रकाश छबलाणी, हरिराम कोडवाणी, मोहन चेलाणी, मनोहर मोटवाणी, मंघाराम भिरयाणी, घनश्याम भगत आदि बैठक में उपस्थित रहे।