Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
cheti chand and nav samvatsar celebration at ajaymeru press club-अजमेर : चेटीचंड के उपलक्ष्य में सिंधु संस्कृति पर विचार गोष्ठी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : चेटीचंड के उपलक्ष्य में सिंधु संस्कृति पर विचार गोष्ठी

अजमेर : चेटीचंड के उपलक्ष्य में सिंधु संस्कृति पर विचार गोष्ठी

0
अजमेर : चेटीचंड के उपलक्ष्य में सिंधु संस्कृति पर विचार गोष्ठी

अजमेर। अजयमेरु प्रैस क्लब की ओर से मंगलवार को चेटीचंड और नववर्ष के उपलक्ष्य में सिंधु संस्कृति पर विचार गोष्ठी तथा नव संवत्सर के स्वागत में हवन का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वरिष्ठ सिन्धी साहित्यकारों ने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर बतौर ​अतिथि पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने कहा कि देश में आज मीडिया की सकारात्मक भूमिका के कारण लोकतंत्र को मजबूत मिल रही हैं। मीडिया विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहता है, जो हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि आज कई देश है जिसमें विषम परिस्थितियां उत्पन्न होने पर सेना को कमान संभाली पड़ जाती हैं, लेकिन अपने देश का मीडिया इतना जागरूक हैं कि किसी भी विषम परिस्थिति को समय से पहले आमजन के सामने रख देता है, जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि संविधान को सुरक्षित और संरक्षित रखने में भी मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार कमला गोकलानी ने कहा कि सिंधु सभ्यता विश्व की सबसे विकसित सभ्यता थी। आज इस विकास व सभ्यता खान-पान रहन-सहन की हम चर्चा करते हैं, यह सब सिंधु सभ्यता के विकास की देन है। वरिष्ठ आरएएस अधिकारी सुरेश सिंधी ने इस मौके पर कहा कि संस्कृति हमें समन्वय सिखाती हैं। दो संस्कृति व सभ्यताओं का आपस में समन्वय होता है तो नवीन विचारधारा का विकास होता है।

गिरधर तेजवानी ने अपने संबोधन में कहा कि भाषा को जीवित रखने के लिए संस्कारों का पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरण होना जरूरी है सिंधु सभ्यता इसका एक ज्वलंत उदाहरण है विश्व की सबसे प्राचीनतम सभ्यता आज भी हमें अनेक संस्कारों की शिक्षा प्रदान करती हैं। विधायक वासुदेव देवनानी ने भी विचार व्यक्त किए।

आयोजन के दौरान एसपी कुंवर राष्ट्रदीप, आरएएस सुरेश सिंधी, गिरीश असनानी, नरेश बाघानी, राजकुमार लुधानी का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महासचिव नवाब हिदायतुल्ला उपाध्यक्ष, विजय पाराशर, सचिव आनंद शर्मा, कोषाध्यक्ष नेमीचंद तंबोली सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।