Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चेटीचंड महोत्सव : सिंधियत जी सुरहाण कार्यक्रम में मुंबई के कलाकारों का जलवा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer चेटीचंड महोत्सव : सिंधियत जी सुरहाण कार्यक्रम में मुंबई के कलाकारों का जलवा

चेटीचंड महोत्सव : सिंधियत जी सुरहाण कार्यक्रम में मुंबई के कलाकारों का जलवा

0
चेटीचंड महोत्सव : सिंधियत जी सुरहाण कार्यक्रम में मुंबई के कलाकारों का जलवा

अजमेर। चेटीचंड महोत्सव के उपलक्ष्य में पूज्य सिंधी पंचायत पंचशील नगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुंबई की मशहूर कलाकार सिंधी हेमा मालिनी कहलाने वाली सीमा मोटवानी ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

पंचायत अध्यक्ष आरके आहूजा और सचिव मनोज मेंघानी ने बताया कि सिंधु भवन पंचशील में आयोजित सिंधियत जी सुरहाण कार्यक्रम में मुंबई की मशहूर कलाकार सीमा मोटवानी और ललित भगत ने लाल मुहंजी पत रखजा, थार माता थार जहिंखे मिलयो झूलण जो प्यार सरीखे भजनों की प्रस्तुति दी।

उपाध्यक्ष मोहन चेलानी और महेंद्र तीर्थनी ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने सिंधी लोकगीत नृत्य और देशभक्ति गीतों से समा बांध दिया। महिला मंडल की माला टेवानी, पूजा तोलवानी, कंचन हरवानी, कांता मोतियानी ने बच्चों को प्रस्तुति के लिए तैयारी करवाई।

कार्यक्रम में श्रीचंद मोतियानी, गोपाल लखियानी, गोपीचंद पारवाणी, विजय आलमचंदानी, शोभराज विधानी, लक्ष्मणदास लाख्यानी, कमल मोतियानी, मुकेश आहूजा, अजीत मुलानी, ललित चिबरानी, किशन थदानी, नानक खानचंदानी, किशन मनसुखानी, टेकचंद गोदवाणी, राजकुमार, किशन चेलानी और महिला मंडल की सदस्यों सहित 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।

शनिवार को चेटीचंड के मौके पर राजीव सर्किल पंचशील से सिंधु भवन तक सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिसमें 15 से अधिक झांकियां भी होंगी।

चेटीचंड की पूर्व संध्या पर रंगारंग सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम

पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचंड महोत्सव के 10वें दिन वैशाली सिंधी सेवा समिति की ओर से जनता कॉलोनी वैशाली नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में रंगारंग सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बहिराणा साहेब की ज्योत समिति के अध्यक्ष कंवलप्रकाश किशनानी, अध्यक्ष जीडी वरिंदानी एवं महासचिव प्रकाश जेठरा, हरि चंदनानी द्वारा प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश मंघाणी ने बताया कि समारोह समिति की ओर से होने वाले सम्मान में मास्टर चंदर सम्मान घिंडूमल कृपलानी, लाडीबाई सम्मान पूनम गीतांजलि, हेमू कालानी सम्मान डा. दीपिका मोरयानी, संत कंवरराम बाल सम्मान मन्नत कांजानी, भगवंती नावाणी सम्मान लक्षिता तारानी को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर मशहूर गायक होतचंद मोरयानी, पूनम गीतांजलि, प्रीति जैन, पूनम कांजानी, किरण पंजवानी द्वारा झूलेलाल जी के भजनों की प्रस्तुति से भाव विभोर कर दिया। भूमी बालानी के नेतृत्व में नेंसी, प्रीति, महक, मुस्कान, चारवी, भावना, ऋतिशा द्वारा शानदार ग्रुप डांस किए गए।

कार्यक्रम में खुशीराम ईसरानी, ओमप्रकाश हीरानंदानी, रमेश रायसिंघानी, ओमप्रकाश शर्मा, ईश्वरदास जेसवानी, भेरूमल शिवनानी, नारायण झमनानी, गोविंदराम कोडवानी, हरिराम कोडवानी, दयाल प्रियानी, रमेश टिलवानी, रमेश मेंघानी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन होतचंद मोरयानी द्वारा किया गया।

चेटीचंड की पूर्व संध्या पर बुजुर्गो, महिलाओं, युवा व बच्चों का सम्मान

चेटीचण्ड महोत्सव के दसवें दिन पंचशील, वैशाली नगर, चन्दबरदाई नगर, आशागंज, विद्यालयों, डीआरएम ऑफिस में चेटीचण्ड का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। बुजुर्गो, महिलाओं, युवा व बच्चों का हुआ सम्मान, 3 वर्ष से 80 वर्ष तक के समाज बन्धुओं ने लिया चेटीचण्ड के कार्यक्रमों में भाग, भगवा झण्डे व पूर्व संध्या पर घरों की हुई सजावट।

समारोह समिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समारोह समिति द्वारा पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मास्टर चन्द्र सम्मान गोपालदास लख्याणी, महारानी लाडी बाई सम्मान कंचन हरवाणी, हेमू कालाणी युवा सम्मान सोभराज विधाणी, संत कंवरराम बाल सम्मान राज मेंघाणी, भगवंती नावाणी बाल सम्मान याशिका मोटवाणी सम्मान किया गया। साथ ही वैशाली सिन्धी सेवा समिति, वैशालीनगर में मास्टर चन्द्र सम्मान घिंडूमल कृपलाणी, महारानी लाडी बाई सम्मान पूनम गीतांजलि, हेमू कालाणी युवा सम्मान डॉ दीपिका मोरयानी, संत कंवरराम बाल सम्मान मन्नत कांजाणी, भगवंती नावाणी बाल सम्मान लक्षिता ताराणी सम्मान किया गया।

महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि तृतीय कार्यक्रम सिन्धी विकास समिति, चन्दबरदाई नगर में मास्टर चन्द्र सम्मान चन्द्र नावाणी, महारानी लाडी बाई सम्मान भारती लालवाणी, हेमू कालाणी युवा सम्मान साहिल कोडवाणी, संत कंवरराम बाल सम्मान चिराग खूबचन्दानी, भगवंती नावाणी बाल सम्मान खुशी नावाणी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक गिरधर तेजवाणी, जगदीश अबीचन्दाणी, लाल नाथाणी, महेश मूलचन्दाणी, महेश टेकचन्दाणी, दिशा किशनाणी सहित समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सिंधु विकास समिति चंद्रवरदाई नगर

सिंधु विकास समिति चंद्रवरदाई नगर की ओर से आज चेटीचंड की पूर्व संध्या 1 अप्रैल 2022 को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष चंद्र नवानी ने बताया चंद्रवरदाई नगर टेंपो स्टैंड पर स्थित श्रीगार्डन में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क जांच शिविर की व्यवस्था की गई, जिसमें 4 तरह की जांच ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप की जांच निशुल्क की गई। समिति संरक्षक जगदीश भाटिया ने बताया कि शिविर में निशुल्क जांच का 200 से अधिक रहवासियों ने लाभ उठाया।महासचिव रमेश एच लालवानी ने जानकारी दी की सायं 6 बजे से श्री गार्डन पर संतों महात्माओं द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर बहराना साहेब एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया गया।

मुख्य संरक्षक प्रकाश मूलचंदानी ने जानकारी दी कि इस बार इस आयोजन हेतु आमजन से कोई चंदा एकत्रित नहीं किया गया एवं चंद्रवरदाई नगर निवासी 70 वर्ष से अधिक 20 सिंधी बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति द्वारा लाडो बाई सम्मान भारती लालवानी को, मास्टर चंद्र समान चंद्र नवानी को, संत कंवरराम सम्मान चिराग हरचंदानी को, भगवन्ती नवानी सम्मान खुशी नावानी को एवं हेमू कॉलोनी सम्मान साहिल कोडवानी को दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साध्वी अनादि सरस्वती, विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी, विधायक अजमेर दक्षिण अनिता भदेल, महापौर बृजलता हाड़ा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महामंत्री महेंद्र कुमार तीर्थानी एवं अन्य पदाधिकारी, पार्षद वसीम खान, पार्षद सुनीता चौहान समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे। मंच संचालन भरत गोकलानी ने किया।

नवयुवक मण्डल आशागंज

नवयुवक मण्डल आशागंज स्थित पूज्य उदेरोलाल झूलेलाल मंदिर में पूज्य बेहराणा, छेज ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अजीत पमनाणी, रमेश गागनाणी, लेखराज ठाकुर, जयकिशन लख्याणी, सहित सेवादार उपस्थित रहे।

सिंधी युवा संगठन के भगवा ध्वज लगे वाहनों की रैली, जगह जगह स्वागत