Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में झूलेलाल की जय जयकार, हुआ भक्तिमय माहौल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में झूलेलाल की जय जयकार, हुआ भक्तिमय माहौल

अजमेर में झूलेलाल की जय जयकार, हुआ भक्तिमय माहौल

0
अजमेर में झूलेलाल की जय जयकार, हुआ भक्तिमय माहौल

अजमेर। अजमेर शहर में चेटीचण्ड महापर्व के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे पखवाडे के तहत रविवार को विभिन्न आयोजन हुए। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में नवयुवक मण्डल पंचायतों, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील, सिन्धी सेवा समिति वैशाली नगर व अन्य स्थानों पर संतों का आशीर्वाद मिला तथा पूज्य बहिराणा साहेब, छेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तथा बुजूर्गो का सम्मान किया गया।

नवयुवक मण्डल आशागंज

संयोजक रमेश गागनाणी व अजीत पमनाणी ने बताया कि चेटीचण्ड महापर्व के अवसर पर नवयुवक सेवा मंडल की ओर से आशागंज में पूज्य बहिराणा साहिब, छेज, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। धर्मदास भगत, प्रताप राय (ममू) एण्ड पार्टी, लाल खूबचंदाणी, ओम ठकुर ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ज्योत नारायणदास प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर द्वारा किया गया। पूज्य सिन्धी पंचायत आदर्श की ओर से उपाध्यक्ष जगदीश अभिचंदाणी ने स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर लेखराज ठकुर, जयकिशन लख्याणी, दिनेश गुरबक्षानी, जेठानन्द मंगतानी, मोतीलाल लदानी आदि उपस्थित थे।

सिन्धु भवन पंचशील नगर में चेटीचण्ड के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। बच्चों ने सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुतियां दी। तीन दिवसीय आयोजन में मातृशक्ति की ओर से सिन्धी लाडा प्रतियोगिता से परिवारों को संस्कृति से रूबरू होने का सुअवसर मिला। ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास उदासीन, प्रेम प्रकाश आश्रम के सांई ओमलाल शास्त्री, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास, गोविन्दधाम के स्वामी ईसरदास, जतोई दरबार से भाई फतनदास, श्रीराम दरबार की दादी मोहिनी देवी प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर के दादा नारायणदास का आशीर्वाद मिला।

पंचशील नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

पंचशील नगर के बालक बालिकाओं की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। इसमें पूजा तोलवाणी व दीपा शाहणी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मशहूर कलाकार घनश्याम भगत ने बहिराणे साहिब के कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत किए और सभी को छेज व गीतों पर झूमने पर मजबूर कर दिया।

पंचायत की ओर संस्थापक सदस्य श्रीचन्द्र मोतियाणी, मुख्य सलाहकार महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, समाजसेवी रमेश टिलवाणी व मोहन चेलाणी का उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संतों द्वारा विशिष्ट स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

समारोह में राजस्थान सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनाणी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेडा, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, उप-महापौर सम्पत सांखला, भाजपा नेता व समाजसेवी भवर सिंह पलाडा, कांग्रेस के प्रदेश मंत्री महेन्द्र सिंह रलावता, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन, सब्बा खां, दीपक हासाणी, पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल, नवलराय बच्चाणी, दीपेन्द्र लालवाणी, मोहन लालवाणी, प्रशासनिक अधिकारी किशोर कुमार, सुरेश सिन्धी, पुष्पा सत्याणी, ज्योति ककवाणी, रेखा जेसवाणी, गिरीश वच्छाणी, कमल आसुदाणी समेत कई गणमान्यजनों ने शिरकत की।

इस अवसर पर सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवाणी, अजयनगर सिन्धी समाज अध्यक्ष भगवान कलवाणी, रमेश टिलवाणी, नारायणदास थदाणी, हरि चंदनाणी, आदर्श नगर पंचायत के लाल नाथाणी, जगदीश अभिचंदाणी, चन्द्रवरदाई नगर के जगदीश भाटिया, हरीश खेमाणी, नाका मदार की पुष्पा साधवाणी, हरीश केवलरामाणी, जयकिशन लख्याणी, तुलसी सोनी, खेमचंद नारवाणी, सुनील मोतियाणी, रश्मी हिंगोराणी व्यापारिक संगठनों के मोती जेठाणी, जोधा टेकचंदाणी, किशोर टेकवाणी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अध्यक्ष राधाकिशन आहूजा ने स्वागत भाषण दिया तथा उपाध्यक्ष मोहन चेलाणी ने आभार व्यक्त किया। सचिव नरेश रावलाणी ने संस्था के कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंच का संचालन महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने किया।

पंचायत के अजीत मूलाणी, गोपीचंद पारवाणी, होतचंद लालवाणी, मुकेश आहूजा, कन्हैयालाल माखीजा, श्याम कल्याणी, मनोज मेंघाणी, टेकचंद गोडवाणी, विजय आलमचंदाणी, शोभराज विधाणी व महिला मण्डल की श्रीमति सरिता रूपाणी, कांता मोतियाणी, कमला विधाणी, कचंन हरवाणी, माला टेवाणी, तारा पारवाणी, गीता आहूजा कोमल जेठाणी, भक्ति आहूजा ने समारोह में सहयोग प्रदान किया।

सिन्धी सेवा समिति वैशाली नगर

वैशाली सिंधी सेवा समिति वैशाली नगर की ओर से जनता कॉलोनी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में चेटीचंण्ड की पूर्व संध्या पर रंगारंग सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रकाश जेठरा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी एवं विशिष्ट अतिथि सतगुरू ग्रुप के वाईज प्रेसीडेन्ट राजा डी. ठारवानी, पार्षद दीपेन्द्र लालवानी, समाज सेवी सतीश मदानी, प्रकाश छबलानी, दीपक मीरपुरी एंव अध्यक्षता समाजसेवी दीपक हासानी थे।

धन्नेश्वर मंदिर की संत मोहिनी देवी व्दारा व्दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मशहूर गायक होतचंद मोरियानी एंव अनिता शिवनानी ने झूलेलालजी के भजन गाए एवं बच्चों ने शानदार सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। लीना ने आयो ज्योतियुनि वारो लाल, पायल व खूशबू ने दुनिया जी ना आहे परवाह, लक्षिता ने हि मुहिंजो दिल लाल जो दिवानों, कोमल ने सिंधी सबाणी बोली व रीमा ग्रुप ने सिंधी लाडों पर शानदार भजन प्रस्तुति दी।

80 साल से अधिक उम्र वाले छह वरिष्ठजनों का शॉल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर सममान किया गया। फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तथा रंगारंग प्रस्तुति देने वाले बच्चों को भी पुरुस्कृत किया गया। अध्यक्ष गोवर्धनदास वरिन्दानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

जयप्रकाश मंधाणी, नेवंदराम बसरमलानी, खुशीराम ईसरानी, ईश्वदास जेसवानी, भैरूमल शिवनानी, रमेश रायसिंधानी, ओमप्रकाश शर्मा, भैरूमल शिवनानी, गोविन्दराम कोडवानी, गोवर्धन बालानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन होतचंद मोरियानी ने किया।।

इन सभी कार्यक्रमों में समन्वयक समिति के कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चन्दनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवाणी, जगदीश भाटिया, हरीश गिदवाणी, प्रकाश जेठरा, महेश मूलचंदानी आदि उपस्थित थे।

सोमवार को पंचशील व आशागंज में प्रभात फेरी

चेटीचण्ड के मौके पर सोमवार सुबह विशाल प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह निर्णय पूज्य सिन्धी पंचायत संस्था पंचशील नगर के अध्यक्ष राधाकिशन आहूजा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। प्रभातफेरी सुबह 5 बजे राजीव सर्किल ए सेक्टर पंचशील से शुरू होगी। प्रेम प्रकाश आश्रम के संत ओमलाल शास्त्री धर्मध्वजा फहराकर प्रभातफेरी को रवानगी देंगे। इसमें 10 झांकियों का श्रृंगार कर सम्मिलित किया जाएगा। युवा मण्डली शहनाई पर छेज डाडिया लगाते चलेंगे। प्रभात फेरी हाउसिंग बोर्ड, बी व सी सेक्टर होते हुए सिन्धु भवन पर समाप्त होगी। मार्ग में जगह जगह स्वागतद्वार तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। लेखराज ठाकुर के संयोजन में नवयुवक सेवा मण्डल आशागंज की ओर से प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी।

झूलेलाल सेवा मण्डली द्वारा सुबह 10 बजे से हवन, मुण्डन व पंचाग विमोचन कार्यक्रम झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड पर होगा जिसके संयोजक जयप्रकाश मंघानी होंगे। सुबह 10 बजे से बहिराणा साहिब, पूजन, छेज व प्रसादी वेस्टर्न रेल्वे सिन्धु सभा द्वारा एकता हॉल कैरिज कारखाना में आयोजित किया जाएगा जिसके संयोजक अश्वनी शास्त्री रहेंगे।

सुबह 10 बजे से कीर्तन, आरती, पल्लव और छेज प्रसादी का आयोजन प्रेमप्रकाश आश्रम आदर्श नगर में भाटिया प्रापर्टीज चन्द्रवरदाई नगर द्वारा किया जाएगा। साथ ही सुबह 11 बजे से बहिराणा साहिब, पूजन, छेज व प्रसादी व्यापारिक संगठन अहाता मौहल्ला द्वारा आहता मौहल्ला चौक पर आयोजित किया जाएगा जिसके संयोजक अश्वनी शास्त्री होंगे।