Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चेटीचंड महोत्सव : 10 विभूतियों को सिन्धु रत्न, सिन्धु नारी रत्न का सम्मान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer चेटीचंड महोत्सव : 10 विभूतियों को सिन्धु रत्न, सिन्धु नारी रत्न का सम्मान

चेटीचंड महोत्सव : 10 विभूतियों को सिन्धु रत्न, सिन्धु नारी रत्न का सम्मान

0
चेटीचंड महोत्सव : 10 विभूतियों को सिन्धु रत्न, सिन्धु नारी रत्न का सम्मान

अजमेर। हिंदुस्तान का विभाजन होने के दौरान अपनी सभ्यता व संस्कृति की रक्षा के लिए जमीन-जायदाद सब कुछ का त्याग कर सिंध प्रांत से अजमेर आए हमारे सम्माननीय बुजुर्गों ने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए न केवल अपने आपको स्थापित किया अपितु अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से सिंधी समाज का नाम रोशन किया। यह विचार पूर्व आरएएस अधिकारी सुरेश सिंधी ने व्यक्त किए।

वे चेटीचण्ड महापर्व के नवें दिन रसोई बैंकवट हाॅल में आयोजित सिन्धु रत्न व सिन्धु नारी रत्न सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर स्वामी आतमदास ने कहा कि समाज के सेवा करनें वाले विभुतियों को सम्मानित कर उनकी सेवा में बढोतरी करने का काम महासमिति कर रही है। जतोई दरबार के भाई फतनदास, सांई बाबा मन्दिर के महेश तेजवाणी, रामचन्द गुलाबानी, ईश्वर ठाराणी, हरीश वरयानी ने भी आशीर्वचन प्रदान किए।

सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने सम्मानित शख्सियतों के बारे में कहा कि उन्होंने अपने पुरुषार्थ, कड़ी मेहनत और लगन से स्वयं को स्थापित किया है। समाज को दिए आपके अविस्मरणीय योगदान को हम कभी भुला नहीं पाएंगे। आप हमारे प्रेरणा स्तंभ हैं, जिनसे पूरे समाज को ऊर्जा मिलती है। अभिनंदन करते हुए हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

हरी चन्दनानी ने सिन्धु रत्न से सम्मानित होने वाले सभी महानुभवों का परिचय कराते हुए कहा कि समिति हर वर्ष ऐसी शख्सियतों का सम्मान करती है जिनका समाज में अतिरिक्त योगदान रहता है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में ईष्ट झूलेलाल व स्वामी हिरदाराम साहेब की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। मंच संचालन हरी चंदनानी ने किया व धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक दीपक साधवाणी ने दिया।

सम्माानित हुए महानुभवों के नाम इस प्रकार है – कुशल प्रशासनिक अधिकारी गिरीश बचाणी, साहित्यकार एवं कला प्रेमी, सिंधु नारी रत्न सम्मान शांता भिरयाणी, कुशल चिकित्सक डॉ. प्रीतम चांदवानी, कुशल सेवानिवृत अधिकारी गोरधनदास वरन्दाणी, दयाल शेवानी व समाजसेवी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी-भारतीय सिन्धु सभा के महामंत्री, जोधाराम टेकचन्दाणी, कुशल व्यवसायी व समाजसेवी भैरूमल धनवाणी, प्रकाश लालचंदाणी, मनीष कुमार रामचन्दाणी, को स्मृति चिन्ह, श्रीफल, झूलेलाल की मुर्ती देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रेम केवलरामाणी, अभिचंदाणी, रमेश टिलवाणी, प्रकाश हिरानंदाणी, प्रकाश जेठरा, खुशीराम, मंधाणी, प्रभू ठाराणी, भागू ईश्राणी, ईश्वर अमरनाणी, दिशा किशनानी, दिपा बचाणी आदि उपस्थित रहे।