Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : चेटीचंड महोत्सव के समापन समारोह में सहयोगी संस्थाओं का सम्मान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : चेटीचंड महोत्सव के समापन समारोह में सहयोगी संस्थाओं का सम्मान

अजमेर : चेटीचंड महोत्सव के समापन समारोह में सहयोगी संस्थाओं का सम्मान

0
अजमेर : चेटीचंड महोत्सव के समापन समारोह में सहयोगी संस्थाओं का सम्मान

अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से आयोजित 19 दिवसीय 8वें चेटीचंड महोत्सव में सहयोगी रहीं संस्थाओं का रविवार को रसोई बैंक्विट हॉल स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित समापन समारोह में सम्मान किया गया। महोत्सव में 33 संस्थाओं ने 51 कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी थी।

समारोह के मुख्य अतिथि तीर्थराज पुष्कर के शांतानन्द उदासीन आश्रम महंत हनुमानराम उदासीन ने इस अवसर पर कहा कि धार्मिक आयोजनों से हम अपने आराध्य की सेवा करते हैं। हम भीषण गर्मी में स्वामी हृदयाराम की प्रेरणा लेकर संकल्प करें कि बेजुबान पशु पक्षी के लिए सेवा कार्य करेंगे। गाय माता के लिए पानी की खेडली या टंकी अपने निवास या कॉलोनी में स्थापित कराएं व ध्यान रखें।

प्रेम प्रकाश आश्रम के स्वामी राजूराम ने कहा कि असली सम्मान के हकदार तो यह आयोजन करने वाली संस्था व पदाधिकारी है जो समाज के हर वर्ग को जोड़कर आयोजन करती है। उनको संतों का आशीर्वाद है कि सेवा कार्य में भी अपना योगदान दें।

जतोई दरबार के भाई फतनदास ने भी आशीर्वचन देते हुए कहा कि स्वामी दांदूराम के आशीर्वाद से दरबार एक तीर्थस्थल रूप में तैयार हुआ है जहां सभी धार्मिक आयोजनों में सहयोग किया जाता है। गायों के खेडली के लिए दरबार से भी ग्यारह हजार का योगदान दिया।

समिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि बीते 8 साल से प्रत्येक हर बार संस्थाओं को सभी दिशाओं से जोड़ा जा रहा है। अगले वर्ष सेवा व सिमरण के साथ हमारी संस्कृति के बढ़ावे के लिए पखवाड़े में जोड़ने का प्रयास करेंगे।

संरक्षक गिरधर तेजवानी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी की जानकारी के लिए शहर की कॉलोनियों में आयोजनों में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले विशिष्ट जनों को हमारे पूर्वजों मास्टर चन्द्र सम्मान, भगवंती नावाणी सम्मान, लाडी बाई सम्मान, हेमू कालाणी, संत कवंरराम सम्मान के नाम से सम्मान दिया गया है।

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुरेश सिन्धी ने युवा पीढ़ी को प्रशासनिक सेवाओं की तरफ जोडने के लिए मिलकर सभी से सहयोग करने की अपील की साथ उन्होंने युवा संस्कृति ज्ञान के साथ भाषा के लिए भी समर्पित होने की जरूरत बताई।

कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्य देव झूलेलाल व स्वामी हृदयाराम के मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से किया। स्वागत भाषण भगवान कलवाणी ​ने किया तथा कोषाध्यक्ष हरी चंदनाणी ने आय-व्यय का लेखा जोख प्रकट करते हुए आभार जताया।

महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने मंच संचालन करते हुए कहा कि सभी संस्थाओं की सहभागिता से यह कार्य सम्पादित हुआ है। अगले साल नए जोश से और क्षेत्रों में भी इसका विस्तार करेंगे।

सम्मानित होने वाली संस्थाओं में सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत आदर्श नगर, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, सिन्धी विकास समिति चंदवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मंडल आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी कोटड़ा, सिन्धी लेडिज क्लब अजमेर, सिंधी युवा संगठन, जय झूलेलाल सेवा समिति, बीके कौल नगर, सिन्धी युवा संघ, रेल्वे सिन्धु सभा, चन्द्रप्रकाश रूपाणी एण्ड पार्टी, जीएलओ परिवार, जगदम्बा कालोनी, फाईसागर रोड, श्री अमरापुर सेवा घर व संत कवंरराम, हरीसुन्दर, स्वामी सर्वानन्द, राउमा विद्यालयों, भारतीय सिन्धु सभा अजयनगर ईकाई, पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर, सीमा मनोहरलाल पमनाणी फायसागर रोड, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, सिन्धी युवा संघ, सिन्धी बोली विकास समिति, व्यापारिक संगठन रामगंज, शिवाजी कॉलोनी नानक का बेड़ा सम्मिलित है।

प्रचार मंत्री प्रकाश जेठरा ने बताया कि कार्यक्रम में नरेन शाहणी भगत, जगदीश अभिचंदाणी, जीडी वृदांणी, राधाकिशन आहूजा, रमेश टिलवाणी, ओमप्रकाश हीरानंदाणी, जोधा टेकचंदाणी, हरीराम कोडवाणी, जयप्रकाश मंघाणी, रमेश मेंघाणी, एम.टी. वाधवाणी, मंघाराम भिरयाणी, अजीत पमनाणी, मोहन तुलसियाणी, प्रकाश मूलचंदाणी, रमेश एच. लालवाणी, आसनदास पारवाणी, दिशा किशनाणी, पुष्पा साधवाणी, कुसुम आर्य, रूकमणी वतवाणी, पूजा तोलाणी, मनोज मेंघाणी, कमलेश शर्मा, महेश टेकचंदाणी, राजा सोनी, गौरव मीरवाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, कमलेश मानसिंघाणी, महेश मूलचंदाणी, चन्द्रप्रकाश रूपाणी, गिरीश लालवाणी कैलाश लखवाणी, नानक गजवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे