Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में रशियन-हरियाणावी डांसर का अश्लील डांस - Sabguru News
होम Rajasthan Baran महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में रशियन-हरियाणावी डांसर का अश्लील डांस

महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में रशियन-हरियाणावी डांसर का अश्लील डांस

0
महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में रशियन-हरियाणावी डांसर का अश्लील डांस

बारां। छबड़ा नगर पालिका की ओर से महाशिवरात्रि के मौके पर हुए मेला कार्यक्रम में मनोरंजन के नाम पर अश्लील डांस करवाया गया। शुक्रवार रात हुए कार्यक्रम का वीडियो सामने आया तो विवाद शुरू हो गया। धार्मिक आयोजन में फूहड़ डांस पर नाराजगी जताई।

भाजपा के नगर पालिका छबड़ा चेयरमेन कैलाश चंद ने कहा कि वहां माताएं-बहनें बैठी थीं। अश्लील डांस था तो वे उठकर चली जातीं। लोगों की तो आदत है। बुराई करने की। कार्यक्रम हर साल होता है। कोरोनाकाल के बाद पहली बार जोरदार मेला भरा है। दुकानदारों को अच्छी कमाई हुई है। देर रात कार्यक्रम में 7-8 हजार की भीड़ थी। कुछ एक लोग हैं, जो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि पर नगर पालिका छबड़ा की ओर से नागेश्वर महादेव की डूंगरी पर मेले में अलग-अलग दिन भजन संध्या, रंगारंग कार्यक्रम कराए गए। इस सिलसिले में शुक्रवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम में इवेंट कंपनी ने डांस कलाकारों को बुलाया था। आरोप है कि इसमें मनोरंजन के नाम पर फूहड़ता देखने को मिली। डांसरों ने फिल्मी गानों पर अश्लील डांस किया और जमकर ठुमके लगाए। रशियन बैले और हरियाणावी डांसर ने भी परफॉमेंस दी।

पालिका में नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद उमर खान का कहना है कि धार्मिक मेले में अच्छे कार्यक्रम होने चाहिए। वहां माताएं-बहनें, बच्चे आते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से बचना चाहिए। लोगों में भी नाराजगी है। विश्व हिंदू परिषद के छबड़ा जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह का कहना है कि धार्मिक मेले में ऐसे आयोजन नहीं होने चाहिए। यह हिन्दू संस्कृति-संस्कारों में नहीं है।