Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
छत्तीसगढ़ : शादी रस्म में एसिड अटैक दूल्हा-दुल्हन सहित 12 लोग झुलसे - Sabguru News
होम Breaking छत्तीसगढ़ : शादी रस्म में एसिड अटैक दूल्हा-दुल्हन सहित 12 लोग झुलसे

छत्तीसगढ़ : शादी रस्म में एसिड अटैक दूल्हा-दुल्हन सहित 12 लोग झुलसे

0
छत्तीसगढ़ : शादी रस्म में एसिड अटैक दूल्हा-दुल्हन सहित 12 लोग झुलसे

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में शादी समारोह में रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन के ऊपर एसिड अटैक किए जाने से इस घटना में 12 लोग झुलस गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घोटिया निवासी डमरुधर बघेल का बीती रात विवाह छोटे आमाबाल की रहने वाली सुनीता कश्यप से हो रही थी। विवाह उपरांत टिकान रस्म (रिसेप्शन) चल रही थी। इसी दौरान लाइट गुल हो गई। पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसिड फेक दिया गया।

घटना के बाद मौके में अफरा तफरी मच गई। दूल्हा दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने एसिड से झुलसे लोगों को फौरन भानपुरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से 5 घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल लाया गया है। जिनमें दूल्हा भी शामिल है।

इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप भी विवाह वाले घर में पहुंच गए और दूल्हा दुल्हन को तत्काल अपने निजी सुरक्षा पर लगे फालो वाहन से सिविल अस्पताल भानपुरी लेकर गए।

इधर, रात में पुलिस के बड़े अधिकारी गांव पहुंच गए थे। मामला प्रेस प्रसंग से जुडा है या शरारत के लिए घटना को अंजाम दिया गया होगा इन दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बहार है। एडिशनल एसपी नोवोदिता पॉल के अनुसार दूल्हा दुल्हन सहित 8-10 लोग घायल हैं।