Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नक्सली हमलों को प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा : जेपी नड्डा - Sabguru News
होम Chhattisgarh नक्सली हमलों को प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा : जेपी नड्डा

नक्सली हमलों को प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा : जेपी नड्डा

0
नक्सली हमलों को प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा : जेपी नड्डा

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नक्सली हमलों को प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

नड्डा आज यहां लाल बाग मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारायणपुर में हुए हादसे ने दिल को दहला दिया। उन्होंने कहा कि नक्सली हमलों का प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने नारायणपुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की मौत का दुख व्यक्त किया।

हवाई अड्डे पर नड्डा का भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने यहां स्थानीय भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक ली और हेलीकाॅप्टर से नारायणपुर के लिए रवाना हो गए। नारायणपुर जाने से पहले उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर जाकर मां के दर्शन किए।

लाल बाग में आम सभा को पूर्व मुख्य मंत्री डाॅ रमन सिंह ने मौजूदा कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। और भाजपा के कार्यकाल में हुए उपलब्धियों को गिनाया।