Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पत्थलगांव में एक महिला के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप - Sabguru News
होम Breaking पत्थलगांव में एक महिला के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप

पत्थलगांव में एक महिला के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप

0
पत्थलगांव में एक महिला के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गई एक महिला से 7 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

कुनकुरी पुलिस उप अधीक्षक मनीष कुंवर ने आज बताया कि पीड़ित महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 7 बदमाशों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपियों की पहचान हो जाने के बाद 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष 4 आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि कुनकुरी क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह चल रहा था जिसमें पीड़िता महिला अपने रिश्तेदारों के साथ शामिल हुई थी। पीड़ित महिला से गांव के ही राजू राम नामक युवक ने पानी मांगा था। जब यह महिला पानी लेकर आई तो उसे जबरन पकड़कर मारुति वेन में बैठा लिए तथा बदमाश युवक देखते ही देखते गाड़ी लेकर भाग निकले।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि इस वाहन में दो लड़के पहले से ही मौजूद थे। इन लोगों ने महिला का अपहरण कर उसके साथ सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी दरम्यान 4 अन्य लड़के भी वहां पहुंचे और वे भी इस घिनौनी वारदात में शामिल हो गए।

घटना के बाद सभी बदमाश पीड़िता को जंगल में छोड़कर फरार हो गए,वहीं पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इस मामले की शिकायत मिलने पर कुनकुरी थाना पुलिस ने सभी सात बदमाशों के विरुद्ध सामुहिक दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है।

कुनकुरी पुलिस अधिकारी मनीष कुंवर ने बताया कि गैंगरेप की घटना में 7 लोग शामिल हैं जिसमें मुख्य आरोपी राजू राम अपने 3 साथियों के साथ फरार है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल 3 आरोपियों को कुनकुरी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।