

अलवर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के बीच शनिवार को बानसूर में उनके संबोधन के दौरान दो नेता आपस भिड़ गए। मुख्यमंत्री के सुरक्षा गार्डो ने अलवर नगर विकास न्यास के चैयरमेन को मंच से धक्का देकर नीचे उतार दिया। इसके बाद वहां विवाद बढ़ गया।
दोनो नेताओं के सर्मथको ने अपने-अपने नेता के सर्मथन मे नारे लगाना शुरू कर दिया। जैसे ही मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू हुआ वैसे ही देवीसिंह ने अंतरराज्जीय जल निवारण समिति के चेयरमेन डॉ रोहिताश शर्मा के मुक्का मार दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते ने देवीसिंह को मंच से उठाकर पटक दिया।
नेताओं के आपस में भिड़ने को लेकर मुख्यमंत्री नाराज हो गई। डॉ रोहिताश ने कहा कि नई नई राजनीति में आए हैं इसलिए अतिउत्साह में है। सभा में असामाजिक तत्व आ गए थे उन्हें हटाया गया था। इधर देवी सिंह ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है।
यहाँ उल्लेखनीय है कि दोनों ही बानसूर से है दोनों ही टिकिट मांग रहे हैं। देवी सिंह को डॉ रोहितास ही राजनीति में लेकर आए और अलवर नगर विकास न्यास का चैयरमेन बनवाया।
BJP MLA मानवेन्द्र ने रैली में अपनी ही पार्टी की सरकार को तानाशाह बताया