Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का आगाज
होम Breaking मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का आगाज

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का आगाज

0
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का आगाज
Chief Minister Vasundhara Raje grand Rajasthan gaurav yatra kicked off
Chief Minister Vasundhara Raje grand Rajasthan gaurav yatra kicked off
Chief Minister Vasundhara Raje grand Rajasthan gaurav yatra kicked off

जयपुर। राज्य की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शनिवार से शुरु होने वाली उनकी राजस्थान गौरव यात्रा के रथ को शुक्रवार को यहां पूजा कर उसे राजसमंद जिले के चारभुजा नाथजी मंदिर के लिए रवाना किया।

राजे ने मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की उपस्थिति में फूल-मालाओं से सजे रथ की पूजा कराई और प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने रथ को रवाना किया।

उनकी यह यात्रा उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले के चारभुजानाथ मंदिर से शुरु होगी जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस अवसर पर सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गौरव यात्रा रथ की रवानगी के साथ ही भाजपा की चुनावी यात्रा का शुभारम्भ किया है। यह विजय रथ अब शनिवार को चारभुजा नाथजी पहुंचेगा, जहां राजे मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद इस पर सवार होंगी जिसे शाह हरी झंडी दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह विजय रथ प्रदेश के सभी जिलों में जाएगा और यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्य सरकार के विकास कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को देंगी तथा लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत का जो लक्ष्य तय किया है, उसे पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार ने खूब विकास किया है, यह बात प्रदेश की जनता जानती है और इसलिए पूरा विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने लक्ष्य को हासिल करेगी।