Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बाल दिवस पर गूगल ने पेड़ों को पहनाए जूते, जानें खास बातें - Sabguru News
होम Breaking बाल दिवस पर गूगल ने पेड़ों को पहनाए जूते, जानें खास बातें

बाल दिवस पर गूगल ने पेड़ों को पहनाए जूते, जानें खास बातें

0
बाल दिवस पर गूगल ने पेड़ों को पहनाए जूते, जानें खास बातें
childrens-day-google-doodle-know-pandit-jawaharlal-nehru-birthday
childrens-day-google-doodle-know-pandit-jawaharlal-nehru-birthday
childrens-day-google-doodle-know-pandit-jawaharlal-nehru-birthday

नई दिल्ली। आज देश भर में राष्ट्रीय बाल दिवस (Children’s Day) मनाया जा रहा है। बाल दिवस भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाता है। इस खास दिन को गूगल डूडल लगाकर सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल हर साल बाल दिवस पर डूडल लगाने के लिए बच्चों के बीच प्रतियोगिता करवाता है। इस बार का डूडल गुरुग्राम की नन्ही स्टूडेंट दिव्यांशी सिंघल ने बनाया है।

बता दें, 7 साल की नन्ही दिव्यांशी का डूडल ‘Walking Trees’ थीम आधारित है। यह डूडल आने वाली पीढ़ियों में वनों के संरक्षण और पेड़ों की कटाई रोकने का संदेश दे रहा है। इस साल डूडल प्रतियोगिता की थीम ‘When I grow up, I hope…’ रखी गई थी।

पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस
साल 1925 से बाल दिवस मनाया जाने जाता था, जिसे 1953 में दुनिया भर में इसे यूनाइटेड नेशंस की ओर से मान्यता मिली। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 नवबंर को बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की, लेकिन यह अन्य देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है। भारत में भी पहले यह 20 नवंबर को ही मनाया जाता था, लेकिन 1964 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन (27 मई 1964) के बाद सर्वसहमति से ये फैसला लिया गया कि जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर माना जाएगा। दरअसल, नेहरू जी बच्चो से बेहद लगाव था। अक्सर काम के बीच भी वे बच्चों को कहानियां सुनाने बैठ जाते थे।