Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
China formally arrests ex- Interpol chief Meng Hongwei on suspicion of accepting bribes-चीन ने इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवी को किया अरेस्ट - Sabguru News
होम World Asia News चीन ने इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवी को किया अरेस्ट

चीन ने इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवी को किया अरेस्ट

0
चीन ने इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवी को किया अरेस्ट

बीजिंग। चीन के महाभियोजक कार्यालय ने इंटरपोल के पूर्व प्रमुख एवं चीन के पूर्व उप जन सुरक्षा मंत्री मेंग होंगवी को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

कार्यालय की और से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि मेंग के खिलाफ राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयाेग की जांच पूरी होने के बाद मामले काे महाभियोजक कार्यालय स्थानांतरित किया गया है। महाभियोजक कार्यालय ने कुछ दिन पहले ही मेंग को गिरफ्तार करने का निर्णय लिया। इस मामले की जांच जारी है।

मेंग गत सितंबर में फ्रांस से चीन आने के दौरान लापता हो गए थे। उनकी पत्नी ने फ्रांसीसी अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। बाद में चीन की मीडिया ने बताया कि मेंग को चीन पहुंचने के तुरंत बाद पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।

चीन के जन सुरक्षा मंत्रालय ने अक्टूबर में आधिकारिक रूप से घोषणा की कि मेंग पर भ्रष्टाचार और कानून के उल्लंघन का आरोप है। उसके बाद मेंग ने इंटरपोल के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया और तभी से चीन में हिरासत में हैं। उन्हें सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से भी निकाल दिया गया।