Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जनसंख्या नियंत्रण के लिए चीन जैसे सख्त कानून बने: नरसिंहानन्द
होम UP Allahabad जनसंख्या नियंत्रण के लिए चीन जैसे सख्त कानून बने: नरसिंहानन्द

जनसंख्या नियंत्रण के लिए चीन जैसे सख्त कानून बने: नरसिंहानन्द

0

इलाहाबाद । अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानन्द सरस्वती महराज ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि देश में विस्फोटक हो रही जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए चीन जैसे कानून बनाने की आवश्यकता है।

हिन्दू युवा क्रान्तिकारी संघ के आमंत्रण पर प्रयाग पहुंचे यति नरसिंहानन्द सरस्वती महराज ने संवाददाताओं से कहा कि भारत में जिस तरह से षड्यंत्र के तहत इस्लामिक जेहादियों की संख्या बढती जा रही है, वह विनाश की काली आंधी आने की सूचक है। यदि देश में हिन्दू जनसंख्या का अनुपात इसी रफ्तार से घटता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब यह देश भी अफगानिस्तान, सीरिया, मिश्र, पाकिस्तान और इराक की तरह पूरी मानवता का नासूर बन जायेगा।

उन्होंने कहा कि बढती हुई आबादी देश के सारे संसाधनों को लील रही है। यदि सरकार ने बढ़ती हुई आबादी पर चीन जैसा नियंत्रण नहीं लगाया तो वह दिन दूर नहीं सब सारा विकास अर्थहीन हो जायेगा और देश में गृहयुद्ध की स्थिति उत्पन्न हो जायेंगे।