Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रामविलास पासवान ने बेटे चिराग को सौंपी पार्टी की कमान - Sabguru News
होम Delhi रामविलास पासवान ने बेटे चिराग को सौंपी पार्टी की कमान

रामविलास पासवान ने बेटे चिराग को सौंपी पार्टी की कमान

0
रामविलास पासवान ने बेटे चिराग को सौंपी पार्टी की कमान

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोकजन शक्ति पार्टी में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में उनके पुत्र चिराग पासवान को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।

केन्द्रीय खाद्य मंत्री पासवान ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि मंत्री के रूप में जिम्मेदारियों के चलते मैं पार्टी और संगठन के मामलों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहा था। मैंने नए अध्यक्ष के चयन की जिम्मेदारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर छोड़ दी थी और उसने चिराग पासवान को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है।

पासवान ने नवम्बर 2000 में इस पार्टी का गठन किया था और इसका जनाधार मुख्य रूप से बिहार के दलित समुदाय में है। कुछ समय के लिए बाॅलीवुड में काम करने वाले चिराग पासवान ने 2013 में राजनीति में कदम रखा था और उन्होंने लोजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का घटक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मौजूदा लोकसभा में वह बिहार की जमुई संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

रामविलास पासवान 2002 के गुजरात के मुस्लिम विरोधी दंगों के बाद श्री नरेन्द्र मादी के कट्टर आलोचक रहे थे। बाद में उन्होंने राजग का दामन थाम लिया और उनकी पार्टी केन्द्र सरकार में शामिल है।

पासवान 73 वर्ष के हैं और वह 1996 से अब तक लगभग हर प्रधानमंत्री के साथ उनकी सरकार में रह चुके हैं जिनमें एचडी देवेगौडा से लेकर इन्द्र कुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, डा मनमोहन सिंह और अब नरेन्द्र मोदी शामिल हैं। वह वर्ष 2009 से 2014 तक मनमोहन सरकार में शामिल नहीं थे।