Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Chris Gayle breaks record for most sixes in Cricket World Cup history-क्रिकेट विश्वकप के नए सिक्सर किंग बने क्रिस गेल - Sabguru News
होम Sports Cricket क्रिकेट विश्वकप के नए सिक्सर किंग बने क्रिस गेल

क्रिकेट विश्वकप के नए सिक्सर किंग बने क्रिस गेल

0
क्रिकेट विश्वकप के नए सिक्सर किंग बने क्रिस गेल
Chris Gayle breaks record for most sixes in Cricket World Cup history
Chris Gayle breaks record for most sixes in Cricket World Cup history

नाटिंघम। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल विश्वकप के नए सिक्सर किंग बन गए हैं। 39 साल के गेल ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शुक्रवार को विंडीज़ की पारी के चौथे ओवर में हसन अली की गेंदों पर लगातार दो छक्के मारकर यह रिकार्ड अपने नाम कर लिया। गेल ने दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स का विश्वकप में 37 छक्कों का रिकार्ड तोड़ दिया।

गेल इन दो छक्कों के साथ विश्वकप के नये सिक्सर किंग बन गए। इस क्रम में डीविलियर्स के 37 छक्के, आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के 31 छक्के, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम के 29 छक्के, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स के 28 छक्के और भारत के सचिन तेंदुलकर तथा श्रीलंका के सनत जयसूर्या के 27 छक्के हैं।