Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चूरू : पुत्रवधु से रेप में विफल कलयुगी ससुर ने की सुसाइड
होम Breaking चूरू : पुत्रवधु से रेप में विफल कलयुगी ससुर ने की सुसाइड

चूरू : पुत्रवधु से रेप में विफल कलयुगी ससुर ने की सुसाइड

0
चूरू : पुत्रवधु से रेप में विफल कलयुगी ससुर ने की सुसाइड

चूरू। राजस्थान में चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में कलयुगी ससुर ने अपनी पुत्रवधु से दुष्कर्म करने में विफल होने पर उसे छुरे के वार से घायल करने के बाद खुद ने आत्महत्या कर ली।

चूरू महिला थाना पुलिस ने बताया कि घायल 30 वर्षीय पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने सास ससुर से अलग वार्ड छह में रहती है। सोमवार सुबह उसका पति स्टूडियो का काम सीखने जयपुर चला गया।

शाम को उसका ससुर रफीक (50) उसके घर आया और जिद करके रात में वहीं ठहर गया। रात करीब 11 बजे छत पर अपने दोनों बच्चों को सुलाया तो रफीक भी उनके पास आकर लेट गया। उसकी नीयत भांपते हुए वह उसी से सटे कमरे में दरवाजा बंद करके सो गई।

देर रात को रफीक खिड़की के रास्ते उसके कमरे में घुस आया और छुरा निकालकर उसे धमकी देते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। कड़े प्रतिरोध के बाद रफीक ने छुरे से उस पर कई वार किए जिससे वह घायल हो गई। उसकी चीखें सुनकर बच्चे जाग गए। इस पर रफीक वहां से चला गया।

पीडिता ने बताया कि बाद में दो तीन पड़ोसियों ने उसे चूरू के अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना के बाद रफीक अपने घर चला गया और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस को रात करीब दो बजे इसकी इत्तिला मिली, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए चूरू के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।